Categories: Featured

छोटी उम्र में इस युवक ने किया बड़ा कमाल खड़ा किया करोड़ों का व्यापार, बस किया इस चीज़ को फॉलो

अगर कुछ बड़ा करने का मन हो तो उम्र से कुछ नहीं होता। आपके हौसले बड़े होने चाहिए उम्र से क्या ही फर्क पड़ता है। कुछ महीने पहले तक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर एक्स के बारे में कोई जानता भी नहीं था परंतु आज वह भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज के लिस्ट में शामिल है। साल 2018 में निश्चल शेट्टी ने क्रिप्टो स्टार्टअप की शुरूआत की थी।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर एक्स खूब चर्चा में है। संस्थापक की कड़ी मेहनत से आज यह इतनी बड़ी कंपनी बनी है। साल 2018 से लेकर साल 2020 तक 10 लाख यूजर्स थे और अब इस साल केवल मई महीने में ही 10 लाख नए यूजर्स जुड़ गए हैं। जिससे वर्तमान में वजीर एक्स पर ट्रेडिंग वाल्यूम 35,000 करोड़ प्रति महीने पहुंच गया है।

छोटी उम्र में इस युवक ने किया बड़ा कमाल खड़ा किया करोड़ों का व्यापार, बस किया इस चीज़ को फॉलो

जिस रफ़्तार से लगातार इनका यह बिजनेस फैल रहा है ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। 2018 में इसकी शुरुआत की थी आज यह धूम मचा रहा है। मुंबई के रहने वाले 35 साल के निश्चल बताते हैं कि उन्होंने साल 2017 में बिटक्वाइन में निवेश करने का फैसला किया था। उस दौरान एक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज पर गया परंतु वह प्लेटफाॅर्म इतना स्लो और अव्यवस्थित था कि उसमें सप्ताह भर का समय लग गया। इतने में बिटक्वाइन की वैल्यू बढ़ चुकी थी, जिस कारण निश्चल निवेश नहीं कर पाए।

हमारे साथ घटी घटनाओं से प्रेरित हो कर हम बहुत कुछ कर जाते हैं। हमें बस सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। निश्चल ने 10 लोगों की एक टीम बनाई और केवल 2 महीने में वजीर एक्स की शुरूआत कर दी गई। निश्चल बताते हैं कि धीरे-धीरे हम इसे यूजर्स फ्रेंडली बनाते गए। अब उनके पास कुल 150 लोगों की टीम है और आने वाले दिनों में वह इसे आगे भी बढ़ाएंगे। निश्चल मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके एक साॅफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते थे।

नौकरी में उन्हें सुकून नहीं मिला और खुद का काम खोलने की तत्परता उनमें आ गयी। आज वह सफल हैं। निश्चल ने नौकरी छोड़कर WazirX की शुरूआत की थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago