Categories: Uncategorized

सेक्टर की यह सड़क लोगों के लिए मानसून के साथ लाएगी बड़ी मुसीबत, दुर्घटना की आशंकाएं

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद कहने को तो स्मार्ट सिटी की श्रेणी में सरकार द्वारा चिन्हित किया गया लेकिन इस सिटी की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है जिसके कारण इस शहर के लोग बेहद परेशान हैं आपको बता दें मॉनसून की बारिश सभी को पसंद है लेकिन इस शहर में रहने वाले कई लोगों का यह कहना है कि वे बारिश से डरते हैं ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुत से लोगों के लिए बरसात मुसीबत बन के सामने आती है।

अगले कुछ दिनों में मानसून आने वाला है और इस समय इस सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों के लिए मॉनसून मुसीबत बन के सामने आ सकता है ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा !

सेक्टर की यह सड़क लोगों के लिए मानसून के साथ लाएगी बड़ी मुसीबत, दुर्घटना की आशंकाएं

कहने को तो सेक्टर का इलाका रिहायशी इलाकों में गिना जाता है लेकिन इस इलाके की कुछ सड़कें ऐसी हैं जहां से गुजर ना किसी बड़ी चुनौती को पार करने समान है । सड़क पर बहता सीवरेज का पानी बेहद गंदी बदबू के साथ लोगों की नाक में नकेल गेर रहा है ।

सेक्टर 7- 8 , डिविडिंग रोड की हालत यह साफ-साफ दर्शाती है यह फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी कहने वाले नेता जमकर लापरवाही बरत रहे हैं जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक नरेंद्र गुप्ता का अक्सर इस सड़क से आना जाना लगा रहता है लेकिन फिर भी शायद उनकी बड़ी गाड़ी की वजह से उन्हें इन गड्ढों के झटके महसूस नहीं होते।

लेकिन जो लोग रोजाना सड़क से गुजरते हैं उनकी गाड़ियों के सॉकर बिल्कुल खराब हो चुके हैं ऐसा उन लोगों का कहना है इस सड़क पर बहता पानी और गड्ढों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है लेकिन नेताओं को इस लापरवाही से कोई लेना देना नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago