नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार

फरीदाबाद:- महिला थाना बल्लभगढ़ और आर्दश नगर पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की से दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे मे किया गिरफ्तार, दोनो आरोपियो को भेजा जेल।

एसीपी बल्लभगढ़ महेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला आदर्श नगर थाना एरिया का है उपरोक्त थाना एरिया में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शहजाद और आरिफ नाम के दो आरोपियों ने छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की थी।

पीड़ित लड़की ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना एसएचओ एवं महिला थाना बल्लभगढ़ की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई पीड़िता के बयान दर्ज कर तुरन्त मेडिकल कराया गया।

पिड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना बल्लभगढ़ ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके नामजद दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़ित की कलोनी के ही रहने वाले हैं। लड़की को घर छोड़ने के बहाने बाईक पर लिफ्ट देकर की थी शरारत। गिरफ्तार आरोपी आरिफ की उम्र 21 वर्ष है और आरोपी शहजाद की उम्र 20 वर्ष है।

पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago