Categories: Featured

खुद का खेत है तो बस करें उसमें ये काम, घर बैठे आप हो जाएंगे मालामाल

खेत इंसान को बहुत कुछ देते हैं। अगर खेत ही न हों तो जीवन जीना भी असंभव है। ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। कुछ किसानों पर यह कहावत लागू होती है। कई किसान ऑर्गेनिक खेती के साथ-साथ फार्म हाउस के जरिये लाखों कमा रहे हैं। फिल्ममेकर वैभव अरोड़ा को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हरे-भरे माहौल की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने इंटरनेट की मदद ली। सर्च में उन्हें पुणे से 160 किलोमीटर दूर एक ऑर्गेनिक फार्म हाउस मिला।

अपने खेत को आप फार्महॉउस में बदल सकते हैं। इसके ज़रिये आप पैसे भी काफी कमा सकते हैं। वह फॉर्म हाउस सत्यजीत और अजिंक्य हांगे नाम के दो भाई चला रहे हैं। इन दोनों भाइयों ने मोटी पगार वाली नौकरी छोड़कर ऑर्गेनिक फार्मिंग का रास्ता चुना है।

खुद का खेत है तो बस करें उसमें ये काम, घर बैठे आप हो जाएंगे मालामाल

ऑर्गेनिक फार्मिंग की तरफ किसान लगातार बढ़ रहे हैं। पारंपरिक खेती छोड़कर किसान ऑर्गेनिक फार्मिंग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस बारे में अरोड़ा कहते हैं कि बड़े शहरों में हवा, पानी और भोजन पूरी तरह से दूषित हैं। हम जो खा रहे हैं, वह भी जहर सामान है। ऐसे में इस तरह की खेती का कॉन्सेप्ट अद्भुत है। अरोड़ा के अलावा कई लोग हैं जो इस तरह के फार्म हाउस की एक या दो दिन की बुकिंग करा रहे हैं।

खेती-बाड़ी में पिछले कुछ सालों के अंदर अनेकों बदलाव आये हैं। किसान नए – नए तरीकों से और फसलों से खेती में अपना भविष्य बना रहे हैं। इन फॉर्म हाउस में रुकने के दौरान लोगों को गौशाला में घूमने, जैविक सब्जियों, शहतूत और दूसरी जंगली खाने-पीने की चीजों का स्वाद चखने का अवसर मिलता है। कुछ दूसरे ऑर्गेनिक फार्म हाउस भी इसी तरह की सेवाएं दे रहे हैं। इनमें राजस्थान का तिजारा ऑर्गेनिक फार्म, नोएडा का प्रॉडगिल द फॉर्म्स, चेन्नई का द फार्म, दिल्ली का कृषि क्रेस और कोलकाता का एसआरसी फार्म्सआउटसाइड है।

पिछले कुछ सालों के दौरान देखने को मिला है कि पारंपरिक खेती से दूर हो कर किसान नए प्रयोग कर रहे हैं। इन प्रयोगों में उन्हें सफलता और मुनाफा दोनों मिल रहा है। इन फॉर्म हाउस में सभी उम्र के लोग मुफ्त में या पैसे देकर एंज्वाय कर रहे हैं। इसके जरिये लोग यह भी सीख रहे हैं कि एक खुशनुमा और स्वस्थ्य जिदंगी कैसे जी जाये।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago