Categories: Featured

अमरूद की इस खास किस्म से किसान लाखों में कर रहे कमाई, आप भी ऐसे कमा सकते हैं लाखों रुपये

खेती-बाड़ी में पिछले कुछ सालों के अंदर अनेकों बदलाव आये हैं। जिसने भी हटकर काम किया है उसने सफलता ज़रूर प्राप्त की है। हमेशा से ही विज्ञान किसानों को काफी लाभ पहुंचाता रहा है। किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की किस्मों का ईजाद किया जाता रहा है। कृषि वैज्ञानिक क्षेत्र और जलवायु के हिसाब से बीज तैयार करते हैं, जिससे किसानों का उत्पादन और आय दोनों बढ़ता है।

किसान नए – नए तरीकों से और फसलों से खेती में अपना भविष्य बना रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान अब नई – नई फसलों की खेती कर रहे हैं। बागवानी अनुसंधान केंद्र ने एक अमरूद की एक ऐसी किस्म बनाई है जो स्वास्थ्य के लिहाज से उत्तम तो है ही, साथ ही इसकी खेती कर किसान लाखों रुपए कमा रहे हैं।

अमरूद की इस खास किस्म से किसान लाखों में कर रहे कमाई, आप भी ऐसे कमा सकते हैं लाखों रुपये

पिछले कुछ वर्षों के दौरान देखने को मिला है कि पारंपरिक खेती से दूर हो कर किसान नए प्रयोग कर रहे हैं। इन प्रयोगों में उन्हें सफलता और मुनाफा दोनों मिल रहा है। अमरूद की इस किस्म का नाम है, अर्का किरण अमरूद एफ-1 हाइब्रिड। अर्का किरण एफ-1 हाइब्रिड अमरूद में लाइकोपिन की उच्च मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम अमरूद में 7.14 मिली ग्राम। यह मात्रा दूसरी किस्मों से कई गुना ज्यादा है।

किसानों को अब मुनाफा अच्छा होने लगा है। पहले मजदूरी के पैसे भी नहीं निकलते थे अब करोड़ों में सेविंग्स हो रही है। अर्का किरण अमरूद को मेंगलुरु स्थिति बागवानी अनुसंधान संस्थान ने तैयार किया है। कई किसान इस किस्म से काफी प्रभावित हैं और वे बड़ी मात्रा में इसकी बागवानी कर रहे हैं। इसमें से काफी किसानों ने मेंगलुरु का दौरा कर इसकी खेती के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। अब वे लाखों में कमाई कर रहे हैं।

नौकरी छोड़कर लोग आजकल खेती में अपना भविष्य देख रहे हैं। कई लोग खेती – बाड़ी करने को लेकर आकर्षित हो रहे हैं। अगर पुराने काम में कमाई न हो और अगर कुछ नया करने का सोच रहे हों तो सबसे ज़रूरी होता है खुद में भरोसा रखना। खुद को सकारात्मक रखना।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago