जुआ खेलना जुवारियों को पड़ा महंगा, पुलिस ने चौकी में बंद किया Gameover

फरीदाबाद: आजकल के इस आधुनिक युग में कुछ लोग मेहनत व् ईमानदारी के बल पर कामयाबी हासिल करने की नीतियों को पुराणपंथी बताकर जल्दी पैसा कमाने के शॉर्टकट ढूँढने में लगे रहते हैं। इन्ही शॉर्टकटस के चक्कर में व्यक्ति कब अपराध के दलदल में धस जाता है उसे खुद भी इस बात का अहसास नहीं होता।

इसी तरह शॉर्टकट से पैसे कमाने के चक्कर में फरीदाबाद पुलिस ने 9 आरोपियों को जुआ खेलते मौके से गिरफ्तार किया है।

जुआ खेलना जुवारियों को पड़ा महंगा, पुलिस ने चौकी में बंद किया Gameover

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समसुदीन, सुभाष, रवि, विकास, सुमित, हक्कु, चेतराम, अकबर और सलीम का नाम शामिल है।

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली की 9/10 डिवाईडिग रोड पर स्थित 7 डेज होटल में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सै० 8 पुलिस टीम होटल 7 डेज में पहुंची और जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को मौके पर काबू किया।

आरोपियों के कब्जे से 39190 रूपए कैश व ताश के पत्तों की 2 गड्डी बरामद की गई है।

आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में जुआ अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा सरकारी आदेशों की अवहेलना करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 5 आरोपी फरीदाबाद, 3 नूंह और 1 पलवल का रहने वाला है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्दी पैसे कमाने के लालच में आकर जुआ खेल रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के पश्चात् पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago