कोरोना वायरस जैसी संक्रमण की घड़ी में जी जान से मेहनत कर रहे कर्म योगियों का लखन सिंगला ने किया सम्मान

जब जब देश पर संकट आता है तो हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है वह देश के लिए कुछ करें चाहे कुछ भी हो किसी भी प्रकार हैं भारत में अनेकों का संकट आए हैं पर इस बार जो संकट आया है वह जीवन बचाने का है देश के प्रधान सेवक के आव्हान पर तुरंत रूप से आमजन के हित के लिए लोक डाउन का निर्णय लिया गया यह इतना आसान नहीं था पर फिर भी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह का आदेश दिया गया और 21 दिन का लोक डाउन कर दिया गया कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए देश के कर्म योगी की दिन रात मेहनत कर रहे हैं

वहीं नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी इस संक्रमण की परवाह न करते हुए अपने कत्र्तव्य का पूरे ईमानदारी से निर्वहन कर रहे है। ऐसे ही सफाई कर्मचारियों को आज फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने सम्मानित करके न केवल उनका हौंसला बढ़ाया बल्कि समाज के प्रति दिए गए उनकी योगदान की भी जमकर सराहना की। सिंगला ने नगर निगम के दरोगाओं सहित करीब 40 सफाई कर्मचारियों को शॉल, माला, मास्क, सेनेटाईजर इत्यादि सामग्री भेंट कर उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि आज समूचे देश में कोरोना महामारी ने आतंक मचा रखा है, जीवन घरों में कैद होकर रह गया है, ऐसे नाजुक दौर भी सफाई कर्मचारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे है, यह जानते हुए भी यह बीमारी संक्रमण के जरिए एक से दूसरे मनुष्य को फैलती है, इसके बावजूद वह अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डाक्टर व पुलिस इस महामारी के दौर में अपने प्राणों की परवाह नहीं कर रहे, उसी प्रकार सफाई कर्मचारी भी एक सच्चे देशभक्त की तरह शहर की साफ-सफाई का जिम्मा उठाकर अपना फर्ज निभा रहे है और हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आए और उनकी मदद करें।

सिंगला ने कहा कि गत 25 मार्च से करीब 45 सदस्यीय उनकी टीम फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों, सेक्टरों, स्लम बस्तियों में जाकर गरीब, मजदूर व जरूरतमंद लोगों को जहां चावल, दाल व आटा इत्यादि वितरित कर रही है वहीं प्रतिदिन करीब 2 हजार लोगों को खाने के पैकेट भी दिए जा रहे है। इसके अलावा कई जगहों पर ब्रेड व दूध इत्यादि से लोगों का पेट भरने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करके किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का नहीं बल्कि गरीब व मजदूरों की सेवा करने का है और जिसे वह पूरी लग्र से करने में लगे है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago