Categories: Featured

कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, आज कड़ी मेहनत से सफलता के शिखर पर हैं

आपको सफल होने के बाद कभी अपना संघर्ष नहीं भूलना चाहिए। आपको तत्परता से कार्य करते रहना चाहिए। बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी जिंदगी के बारे में किसी से छुपा नहीं है। आज भले ही अनिल कपूर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैराज में रहा करते थे।

अनिल कपूर का नाम अक्सर बॉलीवुड के बिंदास एक्टर्स में शुमार किया जाता है। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। गैराज में रहने के बाद अनिल पूरे परिवार के साथ मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहते थे। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई।

कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, आज कड़ी मेहनत से सफलता के शिखर पर हैं

अनिल कपूर भारतीय फिल्म जगत का एक बड़ा नाम हैं। वह निर्मला कपूर और फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। बोनी कपूर उनके बड़े भाई और संजय कपूर छोटे भाई हैं। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी ‘वामसा व्रुक्षम’। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।

अनिल ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है। संघर्ष की बदौलत ही आज उन्होंने अपना नाम बनाया है। अभी अनिल स्ट्रगल ही कर रहे थे कि उनकी लाइफ में जानी-मानी मॉडल सुनीता की एंट्री हुई। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। एक बार उनके दोस्तों ने अनिल को सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई।

उनकी पत्नी अनिल की ज़िंदगी में काफी लकी साबित हुई हैं। सुनीता  फेमस मॉडल होने के बाद भी बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago