मौसम का मिजाज़ नहीं आ रहा लोगों को रास, जानें आने वाले दिनों का हाल

हरियाणा में लोगों को अभी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। 2 जुलाई तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में उतार–चढ़ाव के साथ–साथ आसमान में बादल छाने और धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान 40° के पार पहुंच जाता है। बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक गर्मी पड़ने से रात का तापमान 28° तक रहता है इसके कारण लोग सो भी नहीं पा रहे हैं। मौसम का यह मिजाज़ लोगों को रास नहीं आ रहा। सोमवार की सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली।

फरीदाबाद की बात करें तो गर्मी धीरे–धीरे अपनी चरम सीमा पर पहुंच रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 32° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42° सेल्सियस है। तपती धूप के कारण लोग परेशान हैं। बाहर आना–जाना भी बहुत कम कर रहे हैं लोग।

मौसम का मिजाज़ नहीं आ रहा लोगों को रास, जानें आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान 41° तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के कारण पिछले सप्ताह गुरुवार को हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

किसानों के लिए सलाह

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि (i) वातावरण में नमी अधिक होने से नरम या कपास व सब्जियों में कीटों व बीमारियों का प्रकोप हो सकता है। इसलिए इन फसलों की लगातार निगरानी करते रहें। यदि रोग फैलता दिखाई दे तो तुरंत विश्वविद्यालय की सिफारिश दवाइयों का स्प्रे करें। (ii) ग्वार, बाजरा व अन्य खरीफ फसलों के लिए खेत तेयार कर उत्तम किस्मों के बीजों का प्रबंध करे व उचित नमी उपलब्ध हो तो बिजाई शुरू करे। बिजाई से पहले बीजोपचार अवश्य करे।

(iii) धान लगाने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह से खेत तैयार करें। पानी उपलब्ध होने पर ही धान लगाना शुरू करें। (iv) नर्सरी में पीलापन आने पर 0.5% जिंकसल्फेट, 0.5% फेरससल्फेट व 2.5% यूरिया का घोल बनाकर छिड़काव करें। यह छिड़काव आवश्यकतानुसार 4-5 दिनों के अन्तराल पर दोहरायें।

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाओं की सक्रियता के लिए अगले पांच से सात दिनों के बाद ही अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 24 से 26 जून के बीच धूलभरी हवाओं व कहीं बूंदाबांदी व कहीं मध्यम बारिश हुई थी। हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम खुश्क रह सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago