Categories: Faridabad

बिना ट्यूबवेल कैसे मिले इस कॉलोनी के निवासीयों को पानी, बून्द बून्द के लिए तरस रहे है लोग

गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोगों को जीना दुश्वार हो रहा है। लेकिन इस गर्मी में कुछ कॉलोनी ऐसी भी है जो कि मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रशासन व अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर है।

अगर हम गर्मी की बात करें तो गर्मी में सबसे ज्यादा लोगों को जिस चीज की आवश्यकता होती है वह होती है पानी। अगर गर्मी में पानी की सुविधा नहीं मिले तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की सुविधा अगर लोगों को समय पर नहीं मिलती है तो उसका गुस्सा अधिकारियों पर फूटा है।

बिना ट्यूबवेल कैसे मिले इस कॉलोनी के निवासीयों को पानी, बून्द बून्द के लिए तरस रहे है लोग

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में मंगलवार को देखने में मिला। जहां पर वार्ड 16 नवादा कालोनी के रहने वाले सैकड़ों की संख्या में लोग एनआईटी नगर निगम कार्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। नवादा कॉलोनी के रहने वाले प्रतीक ने बताया कि उनके यहां पर करीब 20 साल पहले एक ट्यूबवेल लगाया गया था और उसके जरिए लोगों को पानी दिया जा रहा था।

लेकिन पिछले कुछ समय से ट्यूबवेल बंद पड़ा है और लोगों को पानी की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 4 महीने से वहां के लोग टैंकर के जरिए पानी मंगवा रहे हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि महामारी के दौर में जहां तक लोगों की नौकरियां छूट गई है और ऊपर से उनके ऊपर टैंकर का जो खर्चा वह भी बढ़ता जा रहा है।

इसीलिए मंगलवार को नवादा कॉलोनी के रहने वाले लोगों का जो गुस्सा था वह नगर निगम के अधिकारी पर जाकर होता फूटा गया। नगर निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि 2 जुलाई को ट्यूबवेल का टेंडर छूटेगा और उस टेंडर में जिस ठेकेदार को ट्यूबेल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है।

यह उसी के बाद पता चलेगा। जिसमें ठेकेदार को कांटेक्ट दिया जाएगा उस से गुजारिश की जाएगी कि आपके एरिया के ट्यूबवेल का जो कार्य है। उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे आपको जल्दी से पानी की समस्या से निजात मिल सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago