Categories: Uncategorized

जल शक्ति अभियान को बनाए जन अभियान, मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए दिए आदेश

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जल शक्ति अभियान की समीक्षा की फरीदाबाद, 28 जून। प्रदेश के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने जल शक्ति अभियान को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों की मीटिंग को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया । मीटिंग में उन्होंने जल शक्ति अभियान योजना की समीक्षा की।

बैठक में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों / टैंकों का नवीनीकरण, पुन: उपयोग, बोरवेल पुनर्भरण संरचनाएं, वाटरशेड विकास, गहन वनीकरण, कृषि विज्ञान केंद्र जैसे विषयों पर जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

जल शक्ति अभियान को बनाए जन अभियान, मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए दिए आदेश

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान जल संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और योजना से सम्बंधित अधिकारियों को अपने से जुड़े कार्य-दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे मासिक, पाक्षिक समीक्षात्मक बैठक कर योजना को मूर्त रूप दिये जाने बारे सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे।

उन्होने इस योजना के प्रचार- प्रसार पर भी बल देते हुए सम्बंधित जानकारी एवं आंकड़े वेबसाइट, प्रदेश- जिला ट्विटर एकाउंट पर डालने, रेडियो जिंगल, साइंटिस्ट एवं एग्रीकल्चरलिस्ट के इंटरव्यू, नुक्कड़ नाटक, समाचार पत्रों मे विज्ञापन, प्रभात फेरी, तरु यात्रा, पॉधगिरी, वाल पेंटिंग, ब्रांड अम्बेसडर ऑफ यूथ आइकन, सफलता की कहानी, मेराथन जैसी गतिविधियों को भी जिला के सम्बंधित क्षेत्रों में करवाने बारे उचित दिशा-निर्देश दिये।

इन सभी आदेशो के सम्बंध में उपायुक्त यशपाल ने मुख्य सचिव हर्षवर्धन को आश्वासन देते हुए कहा कि अभी निर्देशो की अनुपालना करते हुए योजना को जिला मे प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु योजनाबद्ध रूप से सभी ठोस पग उठाए जायँगे। वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त यशपाल के अलावा जिला परिषद के सीईओ पुलकित मल्होत्रा भी शामिल हुए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago