Categories: Faridabad

अपनी कार की फोटो वायरल होता देख हैरान हुआ मालिक,पढ़े क्या है पूरा मामला

देर रात लोहारू से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराई गई एक कार राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के बगड़ कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त अवस्था पाई गई । सोशल मीडिया में दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीर देखी तो कार मालिक ने इसकी सूचना तुरंत लोहारू पुलिस थाने में दी। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने गाड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ।

अपनी कार की फोटो वायरल होता देख हैरान हुआ मालिक,पढ़े क्या है पूरा मामला

मामला बता दें, लोहारू में सोशल मीडिया पर लोहारू के नंबरों की एक दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटो वायरल हुई । जब वायरल फोटो की जानकारी कार मालिक दिनेश को मिली तो उसे एक बार तो विश्वास ही नही हुआ, जब उसे बाड़े में जाकर देखा तो उसकी कार मौके से गायब हो चुकी थी। आनन फानन में कार मालिक दिनेश ने अपनी कार चोरी होने की शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दर्ज की। जिस पर लोहारू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

इस बारे में कार मालिक दिनेश ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की सुबह उसकी कार चोरी हुई है, उसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो के बाद ही कार की चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दी गई और बगड़ के पास पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार का अवलोकन भी किया गया । उन्होंने ये भी बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि चोर की पहचानने में आसानी हो सके। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी । उधर राजस्थान पुलिस भी सड़क दुर्घटना के तहत कार चालक की तलाश कर रही है।

अब देखना ये है की पुलिस कितने समय में इस मामले की जांच पूरी करेगी और आरोपियों को कब सजा मिलेगी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago