Categories: CrimeFaridabad

क्यों फरीदाबाद के इस महिला से यूपी की एटीएस टीम ने की पूछताछ

धर्म हमारे भारत में कई धर्मों के लोग रहते हैं लेकिन किसी भी व्यक्ति को अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए कभी भी मजबूर है यह जाता है। लेकिन यूपी एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी, कि मुस्लिन सहित दूसरे समुदाय के लोगों के धर्मांतरण कराए जा रहे हैं।

सूचना को सच मानते हुए एटीएस की टीम के द्वारा जानकारी प्राप्त की गई और उसके बाद एटीएस की टीम ने नोएडा में दबिश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी के रूप में हुई। एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक इनके द्वारा एक साल में करीब 350 लोगों के धर्मातरण कराए गए हैं।

क्यों फरीदाबाद के इस महिला से यूपी की एटीएस टीम ने की पूछताछ

उन्होंने बताया कि एक मूक बधिर स्कूल के 18 बच्चों का भी धर्मांतरण कराया गया है। इसी रैकेट के आधार पर एटीएस की टीम ने फरीदाबाद जिले की एक महिला से भी पूछताछ की। रविवार को भी दो टीमें एनआईटी 5 नंबर एक महिला से पूछताछ करने पहुंची। महिला ने करीब 5 साल पहले एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था।

जानकारी के अनुसार दो इनोवा गाड़ी एनआईटी पांच नंबर के एम ब्लॉक में एक महिला के घर पर पहुंची। जहां टीम के द्वारा महिला से पूछताछ की गई और महिला ने बताया कि उसने करीब 5 साल पहले एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था।

शरीयत कोर्ट में पंजीकरण के बावजूद वह अपने पति के साथ नहीं रही है। 4 साल बाद साल 2020 में शरीयत कोर्ट में ही युवक ने तलाक ले लिया। उसके बाद से ही 5 नंबर स्थित अपने घर पर रह रही है। जांच टीम ने महिला से पूछा कि उस पर किसी प्रकार की कोई दबाव आदि तो नहीं डाला गया।

इस पर महिला ने कहा कि वह पुरानी बातों के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती है। 1 साल से उसका अपने पूर्व पति से कोई संपर्क नहीं है। करीब 20 मिनट की पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। सूत्रों ने बताया कि शरीयत कोर्ट में जितनी भी शादियां हुई है। उससे यह टीम पूछताछ कर रही है।

टीम के पास पिछले 10 सालों में हुई शादियों का रिकॉर्ड है। जिसमें दूसरे धर्म के युवक-युवतियों का डाटा है। इसके बाद टीम ने शहर के अन्य लोगों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि शहर के एक कॉलेज की भूमिका भी एक मामले में संदिग्ध है। टीम को शक है कि इस कॉलेज में धर्मांतरण से जुड़े मामलों के सेमिनार आयोजित किए जाते है।

लेकिन अभी कॉलेज से किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जा रही है। वहीं एनआईटी में स्थित मूक बधिर स्कूल के अध्यापकों से भी टीम ने पूछताछ की। वहां पढ़ने वाले युवक का धर्म परिवर्तन कराया गया था। बाबूपुर निवासी 21 वर्षीय युवक के सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ के बाद मामला प्रकाश में आया था। इन बच्चों को आईटीआई व कंप्यूटर क्लास के नाम पर नोएडा के एक स्कूल मैं भेजा जाता था। टीम के द्वारा उस स्कूल में भी पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago