Categories: FaridabadHealth

महामारी के बाद अगर आपको भी डिप्रेशन से आना है बाहर, तो अपनाएं यह उपाय

महामारी की दूसरी लहर थी वह लोगों पर एक कहर बनकर टूटी है। इस लहर कई लोगों ने अपने परिजनों को गवारा है। तो कई लोग इस महामारी की चपेट में आए है। महामारी की चपेट में आने के बाद लोग ठीक तो हो गए हैं, लेकिन कुछ उस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।

जिसकी वजह से महामारी से ठीक होने के बाद कुछ लोग डिप्रेशन में चले गए हैं और उनका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। उसी डिप्रेशन से मरीज को बाहर निकालने के लिए आरपीएस के द्वारा कोविद केयर ग्रुप चलाया जा रहा है और इस ग्रुप को सहयोग अमृता हॉस्पिटल के द्वारा दिया जा रहा है।

महामारी के बाद अगर आपको भी डिप्रेशन से आना है बाहर, तो अपनाएं यह उपाय

सेक्टर 88 स्थित आर पी एस सोसाइटी में पोस्ट कोविद केयर चलाया जा रहा है। यह सेंटर क्लब हाउस के ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सोसाइटी के करीब 600 लोग महामारी की चपेट में आए थे। महामारी से तो वह लोग ठीक हो गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोगों को अभी भी कमजोर, सांस लेने में दिक्कत और उनका एनर्जी लेवल दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अमृता हॉस्पिटल के द्वारा सुबह 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक फिजियोथैरेपी की ओपीडी फ्री में चलाई जा रही है। इस ओपीडी में हर रोज करीब 15 महामारी से ठीक हुए मरीजों का उपचार किया जाता है।

फिजियोथैरेपी डॉक्टर पायल ने बताया कि उनके द्वारा महामारी से ठीक हुए मरीजों को फिजियोथैरेपी के जरिए उपचार दिया जा रहा है। इसमें ज्यादातर मरीज महामारी से तो ठीक हो गए हैं, लेकिन डिप्रेशन में चले गए हैं। इसीलिए उनको डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए इसका सहारा लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ओजोन पार्क अपार्टमेंट, पार्क ग्रन्डुर और पीयूष हाइट्स में भी केयर सेंटर जल्द ही शुरू किया जाएगा। क्योंकि इन सोसाइटी में भी महामारी की दूसरी लहर में काफी संख्या में लोग चपेट में आए थे और वह लोग वैसे तो ठीक हो चुके हैं।

लेकिन मेंटली और फिजिकली उनको ठीक करने के लिए यह सेंटर चलाया जाएगा।  यह सेंटर फ्री ऑफ कॉस्ट चलाया जा रहा है। इसमें महामारी से ग्रस्त मरीजों के अलावा अगर कोई आम जन भी आकर भाग ले सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago