Categories: Faridabad

नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा है पार्षद, लोगों को नहीं मिल पा रही है यह सुविधा

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत भी बढ़ने लगी है . पेयजल वितरण ठीक न होने से कई पार्षद निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा हैं और अपनी बात रखने को निगमायुक्त डा.गरिमा मित्तल से मिलने आ रहे हैं। मंगलवार को वार्ड 16 के पार्षद राकेश भडाना ने नवादा कालोनी के लोगों के साथ मिलकर निगमायुक्त से मुलाकात की।

नवादा कालोनी के स्थानीय निवासी ने कहा कि दो महीने पहले भी उन्होंने नगर निगम में पेयजल किल्लत की शिकायत की थी, कोई समाधान नहीं किया गया। पार्षद राकेश भडाना ने कहा कि कई बार पेयजल आपूर्ति सही न होने के चलते लोगों को परेशानी होती है। समस्या का समाधान होना चाहिए।

नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा है पार्षद, लोगों को नहीं मिल पा रही है यह सुविधा

सिर्फ कर्मचारियों को इधर से उधर करने से भला नहीं होता। ऐसे ही सैनिक कालोनी के लोग भी पेयजल किल्लत के मुद्दे पर निगम मुख्यालय पहुंचे थे। सैनिक कालोनी जे ब्लाक निवासी संजय राय, सुशांत राय तथा कन्हैया गर्ग ने बताया कि करीब डेढ़ पहले दूषित पानी आता था। कई बार शिकायत की है, अब तक समाधान नहीं किया गया।

शहर में हर साल गर्मियों के मौसम में पानी की सप्लाई की मांग बढ़ जाती है। शहर में रोजाना 300 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन नगर निगम मात्र 240 एमएलडी की सप्लाई कर पा रहा है।

बाकी के 60 एमएलडी के पानी की सप्लाई टैंकरों से हो रही है। इस 240 एमएलडी पानी में ट्यूबवेल का 80 एमएलडी पानी भी है। शहर में इस वक्त 1700 ट्यूबवेल सभी 40 वार्डों में लगे हैं। जिनसे पानी की सप्लाई होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago