कानून के लंबे हाथों के हत्थे चढ़े 6 महीने से फरार ये मुजरिम

फरीदाबादः- बीते वर्ष 17 नवम्बर को रॉयल हेरिटेज बिल्डिंग आई एम टी, फरीदाबाद के सामने कार पार्किंग को लेकर हुई बहस के कारण मारपीट करने वाले दो फरार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऊंचागाँव ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रशान्त तथा योगेश का नाम शामिल है।

घटना के बारे में बताया गया कि शिकायतकर्ता सौरव स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहनेवाला है और फरीदाबाद में किसी निजी कंपनी में काम करता है। यहाँ रॉयल हेरिटेज में ही किराये के फ्लैट में रहता है। शिकायतकर्ता के साथ कार पार्किंग को लेकर किसी महिला से कहा-सुनी हुई थी। इसी बीच महिला ने फोन करके आरोपी प्रशान्त समेत आठ-दस लोगों को घटनास्थल पर बुला लिया था।

कानून के लंबे हाथों के हत्थे चढ़े 6 महीने से फरार ये मुजरिम

प्रशान्त और उसके साथियों ने वहाँ पहुँचते ही शिकायतकर्त्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और इसकी शिकायत थाना सदर बल्लभगढ़ में दी।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की खबर सुनते ही आरोपियों के होश उड़ गये और पुलिस के डर से दुबककर बैठ गए।

क्राइम ब्रांच ऊंचागाँव की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए गुप्त सूत्रों की सहायता से उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मारपीट की घटना में संलिप्तता की बात स्वीकार की। आरोपी प्रशांत मच्छगर फरीदाबाद का रहनेवाला है और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर मुकदमें के अनुसंधान हेतू पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago