पुलिस आयुक्त ने अपराधियों की धरपकड़ तेज करके जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह ने सेक्टर 21C में स्थित अपने कार्यालय में सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के साथ आयोजित एक बैठक में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित को कम से कम समय में न्याय दिलवाया जा सके।

पुलिस आयुक्त ने अपराधियों की धरपकड़ तेज करके जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति जमानत पर आने के पश्चात फिर से उन्हीं कार्यों में संलिप्त हो जाते हैं। जिनकी वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है। इसलिए उनपर निगरानी रखी जानी चाहिए तथा अपराध का रास्ता छोड़कर अपनी उर्जा को अच्छे कार्यों में लगाने के लिए जागरूक करना सुनिश्चित किया जाए।

लाला और विनोद जैसे आदतन अपराधियों की जल्द से जल्द तलाश करके उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाने के निर्देश देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति समाज में नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं और अन्य लोगों को भी गलत धंधों में भागीदार बना लेते हैं जिसकी वजह से समाज में अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है इसलिए इस प्रकार के अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

जिले में चोरी और लूटपाट की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्त के दौरान एटीएम, बैंक इत्यादि मुख्य स्थानों पर विशेष तौर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

मानसून के समय में जलभराव के कारण होने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसकी वजह से नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटो तक इंतजार करना पड़ता है।

समय रहते जलभराव की समस्या का निपटारा किया जा सके इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित करके जलभराव की समस्या से निपटने के उचित प्रबंध किए जाएं ताकि नागरिकों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।

साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि हाई स्पीड और गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों की वजह से ट्रैफिक जाम के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है इसलिए इस प्रकार यातायात नियमों की अवमानना करने वालों के ज्यादा से ज्यादा चालान काटे जाएं।

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ने सभी थानों और चौकियों के अंदर मेडिकल कैंप लगवाने तथा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के विकट समय में उनकी हौसला अफजाई करके उनकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों का आत्मविश्वास मजबूत हो तथा वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago