हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है- डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद व सहप्रभारी आम आदमी पार्टी

चंडीगढ, 30 जून। हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के इरादे से पार्टी के सहप्रभारी व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता लगातार दौरे पर है। यहीं नहीं उन्होंने प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।

इस संबंध में पिछले दिनों डॉ. सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की। इसमें हरियाणा प्रदेश के विधानसभा, जिला परिषद व ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है- डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद व सहप्रभारी आम आदमी पार्टी

डॉ. सुशील गुप्ता ने बैठक में शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्या की समीक्षा भी की। जहां उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी, वहीं युवा नेताओं को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान गति पकड़ रहा है। वह जिस भी जिले के गांवों में गए, वहां लोगों ने अपने घरो से निकलकर आम आदमी पार्टी के लोगों का भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सदस्यता अभियान के साथ उसका कारवां बढ़ता ही जा रहा है। जिसके तहत आज लोहारू हल्के के गांव ढानी जोगियान खेड़ा, चरखी दादरी, जेवली, चांदवास, कारीतोखा, कारी आदू,जीतपूरा,खेतमपुरा तोशम भिवानी आदि गांवों में दौरे के दौरान लोगों का उत्साह पार्टी के प्रति बनता दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में लोग भारतीय जनता पार्टी से उकता गए है, जबकि कांग्रेस को कोई चाहता ही नहीं। ऐसे में अगर प्रदेश की जनता को किसी पार्टी पर भरोसा बन रहा है तो वह आम आदमी पार्टी है। हरियाणा में दिल्ली के माॅडल पर सरकार बनाने के लिए पार्टी ने भी आने वाले चुनावों के लिए कमर कस ली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago