Categories: Uncategorized

आज से बदल गए आपके जीवन से जुड़े ये 6 नियम, जानें किस तरह आपकी जेब पर पड़ेगा असर…

आज से बदल गए आपकी जिंदगी से जुड़े ये 6 नियम, जानें किस तरह आपकी जेब पर पड़ेगा असर :- जैसा की आप सबको पता है ही की सरकार हर महीने कोई न कोई बड़ा नियम या फिर कानून लाती है। जिसका असर सीधा-सीधा आम नागरिक पर होता है। ऐसा ही 1 जुलाई यानी आज से हो सकता है। शायद आपको पता ना हो की 1 जुलाई से साथ ऐसे बड़े नियम बदलने जा रहे हैं।

जिसका असर सीधा आपके जेब पर होगा। अगर इन नियमों के बारे में आपको नहीं पता है तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं। तो आप सभी नियमों के बारे में जान लें। यह आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ावा मिलेगा। क्या है यह 6 नियम और किस तरह से होगा बदलाव, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

आज से बदल गए आपके जीवन से जुड़े ये 6 नियम, जानें किस तरह आपकी जेब पर पड़ेगा असर…

बदलाव संख्या 1

छोटी-छोटी बचत खातों में इंटरेस्ट रेट बढ़ सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में बदलाव होने की संभावना है, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में पहले से ज्यादा होगा मुनाफा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र इन सबके ब्याज दरों को लेकर सरकार अहम फैसला ले सकती है। आज यानी 1 जुलाई से इन सबके ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं अधिक है।

बदलाव संख्या 2

1 जुलाई से वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी। मारुति से लेकर बाइक बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर कॉर्प तक ने यह ऐलान कर दिया है कि 1 जुलाई से गाड़ियों की कीमत में उछाल देखने को मिलेगा। अचानक से कीमत कैसे बढ़ सकता है। गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी होने के कारण सेंसेक्स में भी उछाल देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट चलाने वाले व्यक्ति इस चीज पर अधिक ध्यान दें।

बदलाव संख्या 3

प्रत्येक महीने कि शुरुआती दिनों में रसोई गैस सिलेंडरों के कीमत में बदलाव देखने को मिलता ही है। ऐसे में यह संभव है कि आज से रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी का असर सीधा सीधा आम जनता की जेब पर पड़ेगा। आज के समय में लगभग 90% लोग रसोई गैस का उपयोग करते हैं। इसका असर शहरी क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिलेगा।

बदलाव संख्या 4

जो लोग अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है। 1 जुलाई से उनको ज्यादा टीडीएस जमा कराना होगा। आप अगर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल पहले कर चुके होते तो आपके जेब पर कम असर देखने को मिलेगा। अभी भी समय है, अब जल्दी से जल्दी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर अपने पॉकेट के बजट को कम कर सकते हैं।

बदलाव संख्या 5

अगर आपका बैंक अकाउंट सिंडिकेट बैंक या फिर केनरा बैंक में है तो आपको 1 जुलाई यानी आज से आपको बैंक का IFSC कोड अपडेट करवाना होगा। अगर आप IFSC कोड नहीं दर्ज करवाते हैं, तो आपकी परे शानी बाद में बढ़ सकती है। यह जरूरी है कि आज ही आप IFSC कोड अपडेट करवा लें।

बदलाव संख्या 6

देश का सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक एसबीआई बैंक(SBI Bank) के ग्राहक 1 जुलाई से अगर महीना में 4 बार से ज्यादा एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो उन्हें हर बार अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क 15 रुपए और जीएसटी दोनों मिलाकर होगा। वहीं दूसरी तरफ अगर 10 से ज्यादा चेकबुक लेते हैं तो आपको 40 रुपए अतिरिक्त शुल्क के रूप में अदा करना होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago