Categories: Faridabad

महंगाई की रेस में दूध भी मैदान में, बढ़े दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

जहां एक तरफ महामारी का कहर अभी भी चालू है।इस महामारी का कोई भी तोड़ नहीं निकल पाया है, वहीं महामारी के कारण लोगों के काम धंधे भी ठप हो गए और इस महामारी ने यह भी सिखा दिया कि कैसे कम में ही आपको गुजारा करना है। इस महामारी में लाखों लोगों की आमदनी पर भी बहुत प्रभाव पड़ा है, क्योंकि महामारी के कारण लाखों लोगों की नौकरियां भी चली गई और दूसरी तरफ देखा जाए तो दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई के कारण लोगों की आमदनी और जेबों पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

पहले पेट्रोल के दामों को बढ़ाया गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई और अब अमूल दूध के रेट को भी बढ़ा दिया गया है। अमूल दूध के रेट ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।इसी कड़ी में बढ़ते हुए रेट को लेकर सेक्टर 3 में स्थित अग्रवाल आटा चक्की के मालिक मनीष अग्रवाल,ने बताया कि अमूल हर साल अपने रेटों में इजाफा करती है और इस बार दामों में इजाफा कर दो रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है।

महंगाई की रेस में दूध भी मैदान में, बढ़े दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि जो ग्राहक रोजाना उनसे दूध लेकर जाते हैं उनकी भी कमी देखने को मिल रही है या तो लोग दूध कम खरीद रहें और कही खरीदी पर भी थोड़ा सा प्रभाव पड़ा है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि आने वाले कुछ दिनों में अन्य कंपनियों जो दूध का कारोबार करती हैं। उनके भी रेटों में इजाफा दिखने को मिल सकता है क्योंकि जिस रेट से अमूल दूध दाम तय करता है उसी रेट से बाकी कंपनियां भी अपने दूध के रेटों को तय करते हैं।

उनके द्वारा हर अमूल दूध के रेट भी बताए गए:

टोंड ₹24 लीटर से बढ़कर ₹47 कर दिया गया ,फुल क्रीम₹ 55 लीटर से बढ़ाकर ₹57 कर दिया गया, डायमंड ₹60 लीटर से बढ़ाकर ₹62 कर दिया गया।
अगर ऐसे ही रेटों में इजाफा होता रहा तो शायद लोगों के लिए बहुत ज्यादा परेशानी खड़ी हो सकती है क्योंकि एक तरफ महामारी का दौर चालू है। लोगों के पास काम धंधे ज्यादा नहीं है ।उसकी दूसरी तरफ लगातार बढ़ती चीजों के रेट शायद लोगों को परेशानी में ला सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago