Categories: Uncategorized

दिल्ली उपमुख्यमंत्री ने किया अवैध कब्ज़े से छुड़ाए गईं जमीन पर स्कूल का शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नसीरपुर गांव में गुरुवार को एक नए स्कूल का शिलान्यास किया। जिस जमीन पर इस स्कूल का शिलान्यास हुआ वो जमीन पहले ग्राम सभा की थी। बाद में DDA ने इस जमीन को एक्वायर कर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को अलॉट की थी। जमीन 2007 में DDA से शिक्षा विभाग को मिली। लेकिन इस जमीन पर भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा किया हुआ था। अब प्रशासन ने इस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 2500 बच्चों के लिए वर्ल्डक्लास सुविधाओं वाला शानदार स्कूल बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 9 महीने के भीतर इस जमीन पर एक शानदार स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करेगी। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल संबंधी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। एवं स्कूल में स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स फैसिलिटीज भी बनाए जाएंगे।

दिल्ली उपमुख्यमंत्री ने किया अवैध कब्ज़े से छुड़ाए गईं जमीन पर स्कूल का शिलान्यास

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले शैक्षणिक सत्र से यहां बच्चे पढ़ना भी शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि यहां से पास के स्कूल में 6000 बच्चे पढ़ते हैं। नए स्कूल का निर्माण होने पर उस स्कूल पर दबाव कम होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने आज लगातार दूसरे हफ़्ते स्वास्थ्य मंत्री व PWD मिनिस्टर श्री सतेंद्र जैन के साथ दिल्ली में बन रहे नए स्कूल बिल्डिंग्स का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

उपमुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिमी जिले के 3 स्कूलों गवर्मेंट को-एड एसवी, दिचाऊं कलां, जीबीएसएसएस, दिचाऊं कलां व गवर्मेंट को-एड एसएस सेक्टर-16 द्वारका का दौरा किया।

जीबीएसएसएस,दिचाऊं कलां के नए क्लासरूम ब्लॉक में 20 नए कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है। गवर्मेंट को-एड एसवी, दिचाऊं कलां में 20 नई कक्षाओं वाले ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। गवर्मेंट को-एड एसएस सेक्टर-16 द्वारका में 28 कक्षाओं के ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। इन सभी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य जुलाई के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 day ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago