जनसहायक एप का पोर्टल लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही यह बड़ी बातें

बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंदोलनकारी किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि धरने पर बैठे लोग अपनी हदें पार न करें। उन्होंने यह बात हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में कही। कानून हाथ में लेने वालों पर सरकार कड़ी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अब किसान आंदोलन गलत हाथों में जा चुका है। किसानों के नाम पर राजनीति की जा रही है। आंदोलन में जिस प्रकार की अनैतिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे किसानों की छवि खराब हो रही है।

जनसहायक एप का पोर्टल लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही यह बड़ी बातें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आंदोलनकारी हमारे संयम की परीक्षा न लें। किसानों का हम बहुत सम्मान करते हैं। यह बहुत ही सम्मानित शब्द है। किसी बात को लेकर हठ पकड़ना सही नहीं है। जब धैर्य टूटता है तो उसके बाद टकराव होता है। केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल के दौरे पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने किसान आंदोलन के कारण बंद टोल को खुलवाने पर चर्चा की। इस पर उन्होंने कहा कि हमने KMP के अपने तीन टोल खुलवा लिए हैं अब NH के टोल खुलवाने के लिए केंद्र सरकार कोई कदम उठाए। गडकरी ने जल्दी ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘जनसहायक- आपका सहायक’ ऐप स्वामित्व योजना का पोर्टल लॉन्च किया। जनसहायक ऐप से घर बैठे कई सुविधाएं मिलेंगी। ऐप के माध्यम से नागरिक भी अपने सुझाव दे सकेंगे। स्वामित्व योजना पोर्टल शहरी निकाय विभाग के लिए बनाया गया है।

जनसहायक ऐप को आप प्लेस्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ofb.sahayak

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसहायक ऐप सरकार का गेट-वे है। ये ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप से सर्टिफिकेट संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। ऐप में सीएम विंडो की सुविधा भी मिलेगी। सरकार से जुड़ी कार्ययोजना, कार्यक्रम, जनसेवाएं, आपता सेवा, नौकरी से संबंधित सभी जानकारियां इसके द्वारा प्राप्त होंगी। आज से स्वामित्व पोर्टल शुरू हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago