Categories: Public Issue

फरीदाबाद के इस गांव में गहराया पेयजल संकट, लोगो ने कर दिया यह काम

फरीदाबाद : गर्मी के तेवर तल्ख होते ही पेयजल की समस्या हरियाणा के साथ साथ फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों पर गहराने लगी है। एक तो गर्मी ने सताया ऊपर से पानी की किल्लत ने परेशान किया है ना आला कमान सुन रहे है ना ही नगर निगम इस बात पर जोर दे रहा है हर बार निगम में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई और आज इस प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा ऐसा कहना है गांव नवादा में रहने वाले वाशिन्दों का।

वही फरीदाबाद में हर साल गर्मियों में लोगों के लिए पानी की समस्या एक मुख्य परेशानी बन जाती है। हर साल नगर निगम फरीदाबाद लोगों तक पानी पहुंचाने के लाख दावे करता । लेकिन उसके बावजूद भी शहर में प्रदर्शन देखने को मिलते हैं

फरीदाबाद के इस गांव में गहराया पेयजल संकट, लोगो ने कर दिया यह काम

इसी कड़ी में आज फरीदाबाद के नवादा गांव वासियो ने पानी की समस्या से जूझते हुए रोष प्रदर्शन कर प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाए , यंहा मौजूद लोगों ने कहा कि एक ट्यूबवेल है उसका जलस्तर गिरते जा रहा है पर प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही दे पा रही हैं

फरीदाबाद के नवादा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पानी नहीं आने की वजह से स्थानीय निवासियों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अंदर पानी का सिर्फ एक ट्यूबवेल लगा हुआ है जिसका वाटर लेवल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस बडकर विधानसभा क्षेत्र में पानी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है

करीब 200 फुट नीचे पहुंच चुके पानी के जलस्तर सुधारने के लिए भी कोई प्रयास प्रशासन की ओर से नहीं किए जा रहे तो वहीं दूसरी तरफ जल माफिया टैंकरों से पानी बेचने का काम कर रहे हैं इसकी वजह से पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है

यहाँ पर रहने वाली रानी कहती है कि हम यहाँ पर 3 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ना तो सरकार पानी मुहैया करा पा रही है और ना ही आला अधिकारियों को इस बात की खबर है कि यहाँ पर पानी के सप्लाई कितने समय से बाधित है, साथ ही रानी का कहना है कि पानी के लिये टैंकर बुलाना पड़ता है पर अब टैंकर के भाव भी बढ़ गए हैं 250 रुपये मांगते हैं अब इतना महंगा पानी हो गया है कैसे गुजर बसर होगा यह सोचना है ।

पिछले दिनों नगर निगम मुख्यालय पानी की मांग को लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उनकी मांग है कि क्षेत्र में 2 पानी ट्यूबवेल होने चाहिए ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago