Categories: Featured

गरीब बच्चों सड़क किनारे बैठा कर देती हैं मुफ्त शिक्षा, कभी खुद भी सड़कों पर रहने को थीं मजबूर

शिक्षा समाज में इंसान की इज़्ज़त बढाती है। अगर शिक्षित है कोई तो उसे ज़्यादा लोग पसंद करेंगे उसपर भरोसा करेंगे लेकिन अगर कोई अशिक्षित है तो उसे कोई पसंद नहीं करेगा। महामारी के कारण लगे लॉकडाउन का असर ना केवल रोज़गार पर पड़ा, बल्कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी इसका बहुत बुरा असर देखने को मिला है।

महामारी की मार सबसे अधिक गरीबों पर पड़ी है। शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरूआत हुई लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई से उन बच्चों की मुसीबत और बढ़ गई, जिनके पास गैजेट की कमी है या ऑनलाइन क्लासेस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा नहीं है।

गरीब बच्चों सड़क किनारे बैठा कर देती हैं मुफ्त शिक्षा, कभी खुद भी सड़कों पर रहने को थीं मजबूर

कई ऐसे बच्चे हैं जिनकी महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में पढ़ाई छूट गयी। जो ऑनलाइन क्लास ले सकते थे उन्होंने ली शेष के लिए मुसीबत रही। संध्या उन लोगों के मदद के लिए आगे आई, जिनकी जिंदगी लॉकडाउन के वजह से रुक गई थी। संध्या कोयंबटूर के चिन्नमपेथी आदिवासी गांव की पहली महिला हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन किया है। वह यहां के जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दे रही हैं।

खुद इन्होनें भी गरीबी को करीबी से देखा है। ऐसे में शिक्षा का महत्व वह अच्छे से जानती हैं। संध्या बताती हैं कि वह इन बच्चों को सभी विषय पढ़ाती हैं। लॉकडाउन के बीच वह तमाम मुश्किलों के बावजूद बच्चों को शिक्षित करने में जुटी हुई है। संध्या बताती हैं कि इस गांव में कुछ ऐसे भी परिवार है, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पाते।

शिक्षा की महत्वता को जो समझता है उसे दूसरों को शिक्षित करना काफी पसंद आता है। चिन्नमपेथी गांव के ज्यादातर बच्चे गरीबी के वजह से प्राइमरी या मिडिल स्कूल की पढ़ाई के बाद स्कूल जाना छोड़ देते हैं। संध्या इन सभी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती हैं। पढ़ाई के अलावा संध्या बच्चों को लोक नृत्य और संगीत भी सिखाती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago