Categories: Featured

पिता रिक्शा चलाते थे तो सबने ताना दिया, अपने जुनून से IAS बनकर इस बेटे ने अपने पिता का मान बढ़ाया

अगर इंसान में हिम्मत है तो बड़ी से बड़ी परिस्थिति से वह बखूबी जीत सकता है। वह कुछ भी कर सकता है। ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई मेरे बेटे के साथ के खेलने की. तुम्हें नहीं पता कि तुम क्या हो और कहां से आते हो? पढ़-लिखकर ज्यादा से ज्यादा अपने पिता का काम करके थोड़ा पैसा कमा लोगो, तुम कितना भी पढ़ लोगे रहोगे तो रिक्शा ही चलाने वाले’ ये कुछ ऐसे शब्द थे जिसे सुनकर-सुनकर गोविंद जायसवाल बड़े हुए थे।

इन शब्दों को उन्होंने सफलता की तरफ मोड़ दिया। कर दिखाया ऐसा काम जो हर किसी युवा का सपना होता है। अपने लिए ऐसे शब्द सुनकर वह हमेशा यही सोचते थे कि कैसे वह ऐसा क्या करें कि लोग उनकी इज्जत करना शुरू कर दें। उन्होंने इज्जत पाने के लिए पढ़ाई को चुना क्योंकि वह जानते थे कि पढ़ाई के अलावा कोई भी दूसरी चीज उन्हें इन शब्दों से छुटकारा नहीं दिला सकती है।

पिता रिक्शा चलाते थे तो सबने ताना दिया, अपने जुनून से IAS बनकर इस बेटे ने अपने पिता का मान बढ़ाया

यूपीएससी की परीक्षा पास करना हर किसी का सपना होता है। युवाओं का यह सपना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन नामुमकिन नहीं। अपने पहले ही प्रयास में गोविंद ने 2006 की IAS परीक्षा में 48 वां रैंक हासिल किया था। हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वालों की श्रेणी में वह टॉपर रहे थे। 32 साल के गोविंद फिलहाल ईस्ट दिल्ली एरिया के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं।

सफलता की राह में कभी भी गरीबी तथा आर्थिक तंगी नही आ सकती लेकिन इसके लिए लगन तथा मेहनत की जरूरत है। ये दोनों ऐसा हथियार है जिसके बदौलत हम सफलता के सीढ़ियों पर चढ़ सकते है तथा अपनी मंजिल पा सकते है। गोविंद के पिता नारायण जायसवाल पढ़े-लिखे नहीं हैं और रिक्शा चलाते हैं। वह सही से सुन भी नहीं पाते हैं। बेटे के IAS बनने के सपने को सिर्फ खेत बेचकर ही पूरा किया जा सकता था। उनके पिता ने खेत तो बेच दिया गोविंद को दिल्ली भेजने के लिए लेकिन फिर भी पढ़ाई का पूरा खर्चा नहीं चल पाता था।

इन्होनें अपना पूरा बचपन गरीबी में बिताया, लेकिन आज अपने लगन और मेहनत के बदौलत आईएएस बन लोगों के लिए प्रेरणा के पात्र बने हुए है। अपने संघर्ष के बारे में वह बताते हैं, ‘मेरी परिस्थतियां ऐसी थीं कि सिविल सर्विस की तैयारी के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था। सरकारी नौकरियां ज्यादातर फिक्स होती हैं इसलिए उनमें मेरे लिए मौके नहीं थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago