एक तरफ गर्मी का सितम और दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली इन दिनों फरीदाबाद के लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। अलग-अलग इलाकों में 12- 12 घंटे तक बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पल्ला स्थित शिव कॉलोनी में बीते शाम ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिसकी वजह से लोगों तक बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी देव शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इस विषय में कई बार हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन कर लिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि बिजली न होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ गर्मी और दूसरी तरह बिजली का ना होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
इस मामले में जब एक्सईएन से बात की गई तो उनका फोन ही नहीं लगा वही जेई भी संपर्क नहीं हो पाया है।
गौरतलब है कि गर्मियों का आगाज होते हैं जिले में बिजली की समस्या का भी आगाज हो गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते दिन संजय कॉलोनी में 12 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही वही आज शिव कॉलोनी में बिजली सप्लाई बाधित रही ऐसे में बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…