Categories: Featured

शादी में रसगुल्लों को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, चले लाठी-डंडे इतने लोग हो गए घायल

किसी के भी जीवन में शादी से बड़ा शायद ही कोई दिन होगा। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लेकिन बागपत में एक शादी समारोह के खाने को रसगुल्ले नहीं मिलने पर मेहमानों और आयोजकों में विवाद लाठी-डंडे तक चल गए, शादी के समारोह में भगदड़ मचने से तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गए।

यह तो हमें लगता ही था कि शादी एक दावत सामान है लेकिन अब इस घटना से यकीन भी हो गया कि लोग बस शादी में खाने को आते हैं ख़ुशी को नहीं। यह घटना बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गूंगा खेड़ी गांव की है, पुलिस ने तहरीर दर्ज कर जांच की बात कही बागपत में एक शादी समारोह के खाने को रसगुल्ले नहीं मिलने पर मेहमानों और आयोजकों में विवाद हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट और लाठी डंडे तक चल गए।

शादी में रसगुल्लों को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, चले लाठी-डंडे इतने लोग हो गए घायल

यह शादी उस जोड़े के लिए हमेशा के लिए यादगार तो बन ही गयी साथ में उन लोगों के लिए भी यादगार बन गयी जो इसमें शामिल हुए थे। शादी के समारोह में भगदड़ मचने से तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घटना बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गूंगा खेड़ी गांव की है। ग्रामीण महावीर के पुत्र सावन की शादी थी।

उस इलाके में चर्चा का विषय यह शादी बनी हुई है। रसगुल्ले नहीं मिले तो लाठी – डंडे लोगों को खाने को मिल गए। यह बारात मुजफ्फरनगर जानी थी। सावन की तरफ से ग्रामीणों को एक रात पहले घर पर ही दावत के लिए बुलाया गया था। दावत चल रही थी। इसी दौरान खाने में रसगुल्ले कम पड़ गए। दावत में आए गांव के सतीश, नरेश वगैरह रसगुल्ले मांगने लगे। आयोजकों ने उन्हें कोई दूसरी मिठाई खाने के लिए कह दिया। इसी पर बवाल शुरू हो गया।

ऐसे लोगों के कारण खुशियों पर संकट छा जाता है। शादी किसी के भी लिए सबसे ख़ुशी का दिन होता है, उसी शादी में यदि खाने को लेकर विवाद हो जाये तो खुशियां गायब हो जाती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago