Categories: Featured

महामारी से पीड़ित हर व्यक्ति को सरकार दे रही 4-4 हजार रुपये? क्या आपको भी मिल सकते हैं? जानिए

महामारी के कहर ने हर तरफ अपना प्रकोप दिखाया है। कोई भी इससे अछूता नहीं है। देश में महामारी के आने के बाद तरह-तरह की अफवाहें भी सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही हैं। इनमें महामारी से लेकर वैक्सीन तक को लेकर देश में अलग-अलग की कई अफवाहें रोज चलती रही हैं और सरकार को हर बार इन अफवाहों के खिलाफ जांच कर इसकी सच्चाई लोगों के सामने रखनी पड़ती है।

अफवाहों में आकर लोग इसपर यकीन करने लगते हैं। यह यकीन बड़ी समस्या पैदा कर देता है। कुछ दिनों से एक व्हाट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार हर किसी को ‘महामारी केयर फंड योजना’ के तहत 4000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है।

महामारी से पीड़ित हर व्यक्ति को सरकार दे रही 4-4 हजार रुपये? क्या आपको भी मिल सकते हैं? जानिए

इन मैसेज पर भरोसा कर के लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। इन मैसेज में सच्चाई बिल्कुल नहीं है। देश में इस वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के मामले में एक तरफ देश का सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है तो दूसरी तरफ इस तरह की अफवाहें। पीआईबी के अधिकारिक फैक्ट चेक ट्विट हैंडल ने इस दावे को गलत बताते हुए सिरे से खारिज किया है।

ऐसी अफवाहों से लोगों के दिल में आस जग जाती है। जब यह सच नहीं निकलती तो तकलीफ होती है। पीआईबी ने लिखा है कि, सोशल मीडिया संदेश में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ‘महामारी केयर फंड योजना’ के तहत सभी को 4,000 की सहायता राशि प्रदान कर रही है, जो पूरी तरह से गलत और फर्जी है। भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

महामारी ने सभी की आर्थिक स्थिति को कमज़ोर किया है। ऐसे में इस प्रकार के मैसेज उनको राहत ज़रूर देते हैं लेकिन यह फर्जी निकलते हैं। अफवाहों में आकर खुद को रोमांचित न करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago