Categories: Featured

मेट्रो में अब स्मार्ट कार्ड और टोकन की नहीं होगी जरूरत, अब इस तरह से होगा मेट्रो में सफर

मेट्रो करोड़ों लोगों के लिए एक सुरक्षित सफर का पर्यायवाची है। मेट्रो के बिना कई लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। अब दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के लिए आपको स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने की या टोकन की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेट्रो में टोकन से यात्रा की व्यवस्था खत्म होगी। दिल्ली मेट्रो दिसंबर 2022 तक कांटेक्टलेस टिकटिंग की दिशा में काम कर रही है।

इस नई योजना से करोड़ों लोगों को काफी लाभ मिलने की आशा है। इस पर काम शुरू हो गया है। अब आपको मेट्रो में सफर करने के लिए ना स्मार्ट कार्ड खरीदना होगा ना ही कोई टोकन। आपका मोबाइल फोन या फिर बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही आप यात्रा कर पाएंगे।

मेट्रो में अब स्मार्ट कार्ड और टोकन की नहीं होगी जरूरत, अब इस तरह से होगा मेट्रो में सफर

रफ़्तार के साथ इस पर काम हो रहा है। मेट्रो जल्द ही यह तोहफा यात्रियों को दे सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर 23 बैंकों के साथ अनुबंध भी किया है। मेट्रो का कहना है कि अब हम एक साथ ही पूरे नेटवर्क पर इसकी शुरूआत करेंगे। दिल्ली मेट्रो का योजना वन नेशन वन कॉर्ड के तहत आगे बढ़ा रही है। इसके तहत क्यूआर कोड या रूपे कार्ड के जरिए आप मेट्रो में यात्रा कर पाएंगे।

यात्रा को आसान और सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए नियमों के अनुसार टोकन से यात्रा की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इसमें मोबाइल पर दिल्ली मेट्रो ऐप से स्कैन करने की सुविधा होगी दूसरी अगर कोई ऐसा बैंक कार्ड है जिसे रू पे कार्ड से वैधता मिली है तो उससे आपके यात्रा का पैसा सीधे बैंक खाते से कट जाएगा।

इसका लाभ ये होगा कि अगर कोई राजधानी का नहीं है तो मुंबई या अहमदाबाद मेट्रो का भी कार्ड होगा तो उससे भी दिल्ली मेट्रो में सफर कर पाएंगे। उन्हें अलग से कोई टोकन या स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago