Categories: Faridabad

संभावित तीसरी लहर को लेकर अस्पतालों में की जा रही है ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी, सीएमओ ने दिए यह आदेश

महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिली थी। संभावित तीसरी लहर में इस तरह की समस्या ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने शुक्रवार को जिले के निजी अस्पतालों के साथ मीटिंग कर अस्पतालों में जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।


दरअसल, महामारी की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश सरकार ने 50 बेड की क्षमता से अधिक वाले सभी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन प्लांट अनिवार्य कर दिया है। जिले में कुछ अस्पतालों ने प्लांट लगा लिए हैं और कुछ नहीं लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस काम में गति देने के लिए सीएमओ ने शुक्रवार को एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब में अस्पतालों में प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की।

संभावित तीसरी लहर को लेकर अस्पतालों में की जा रही है ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी, सीएमओ ने दिए यह आदेश

मीटिंग में लगभग 30 अस्पतालों में प्रतिनिधियों में आई एम ए के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिले में लगभग 15 अस्पताल है जिनकी क्षमता 50 बेड से अधिक है। इन सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मैडिचेक, संतोष अस्पताल, मेट्रो अस्पताल, एशियन अस्पताल एसएसबी अस्पताल में प्लांट लग चुके हैं।

इसके अलावा सर्वोदय अस्पताल, अर्श, पार्क, फोर्टिस, क्यूआरजी अस्पताल की तरफ से इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है। मीटिंग के दौरान सीएमओ डॉ संदीप सिंह पुनिया ने कहा कि सभी अस्पताल जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल अपने स्टॉप का पूर्ण टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

मरीजों से संबंधित जो प्रविष्टियां अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है उन्हें जल्द से जल्द अपलोड किया जाए। सिविल सर्जन ने कहा कि संभावित तीसरी लहर का बच्चों पर अधिक असर होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में बच्चों के इलाज संबंधित सभी तरह की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago