Categories: Faridabad

हरियाणवी बच्चे अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी को भी देते हैं तवज्जो, यह आंकड़ा जानकर आपको भी होगी खुशी

इस देश में अंग्रेजी जबान नहीं है अपितु स्टेटस का सूचक माना जाता है। हर मां बाप चाहता है कि वह अपने बच्चे को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई। इंग्लिश मीडियम में बच्चों को पढ़ाने की जहां आम आदमी से लेकर खास तक में है। देश के स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या इस बात की तस्दीक देती है।


पिछले एक साल में कई राज्यों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वालों बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज देश के 26% यानी एक चौथाई बच्चे से ज्यादा बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इस मामले में हरियाणा में सबसे अधिक 23 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 59% बच्चों के मां-बाप ने अपने बच्चों का दाखिल इंग्लिश मीडियम स्कूलों में करवाया है।

हरियाणवी बच्चे अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी को भी देते हैं तवज्जो, यह आंकड़ा जानकर आपको भी होगी खुशी

आमतौर पर माना जाता है कि हरियाणा के लोग अंग्रेजी से दूर भागते हैं। राज्य की यह तस्वीर अब धीरे-धीरे बदल रही है। हरियाणा में जहां साल 2014-15 में महज 27 परसेंट बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ रहे थें, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 50.8 परसेंट हो गई है।

हरियाणा के बाद इंग्लिश मीडियम पढ़ने वालों में सबसे अधिक तेज बढ़ोतरी तेलंगाना (21.7%) में हुई है। तेलंगाना में इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 73.8 परसेंट हो गई है।

इंग्लिश मीडियम से पढ़ने वालों में J&K टॉप
इंग्लिश मीडियम से पढ़ने वाले बच्चों की संख्या के मामले में जम्मू और कश्मीर पहले नंबर पर है। यहां 100 परसेंट बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ते हैं। इसके बाद दूसरा नंबर तेलंगाना का है।

तेलंगाना में जहां 73 परसेंट बच्चे इंग्लिश मीडियम से पढ़ते हैं, वहीं तेलुगु मीडियम से पढ़ने वालों बच्चों की संख्या 23.7 परसेंट है। लिस्ट में केरल (64.5%) तीसरे, आंध्र प्रदेश (63%) चौथेऔर दिल्ली (59%) पांचवें स्थान पर है।

सबसे अधिक हिंदी माध्यम से हो रही पढ़ाई
देश के भले ही करीब एक तिहाई बच्चे इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन हिंदी अभी भी सबसे अधिक पढ़े जाने वाला माध्यम है।

देश में अभी 42 परसेंट बच्चों की पढ़ाई हिंदी माध्यम से हो रही है। इसके बाद अंग्रेजी दूसरे और फिर बंगाली और मराठी क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। देश में 6.7 परसेंट बच्चे बंगाली माध्यम से पढ़ाई करते हैं। वहीं, मराठी माध्यम से पढ़ने वाले कुल बच्चे 5.6 परसेंट हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago