उत्तर प्रदेश, मंदिर जाने के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या

अमरोहा:-मंदिर जाने के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या – जहां एक तरफ कोविड-19 का कहर बरकरार है, वहीं उत्तर प्रदेश से एक ऐसी दुखद खबर आई है जो मानवता को फिर से शर्मसार कर देगी। आखिर क्यों होता है भेदभाव जात-पात का। क्यों अंदाजा लगाया जाता है इंसान की जाती से उसके क़द का।

आखिर इन सब के जवाब हमें कब और किससे मिलेंगे। मत आंको किसी की योग्यता उसकी जाति से। भारत में हमेशा से दलितों, छोटे वर्गों और छोटी जाति के लोगों को उनकी जाति और वर्ग के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

दलित युवक की गोली मारकर हत्या
दलित युवक की गोली मारकर हत्या

इसी बीच खबर आई है कि इस शनिवार यूपी अमरोहा में एक 17 साल के दलित लड़के के मंदिर जाने पर उसकी गोली मारकर हत्या की गई।

उस लड़के का कसूर सिर्फ इतना सा कि वह दलित था और उसने मंदिर मैं प्रवेश किया। हत्या करने वाले ऊंची जाति के बताए जा रहे हैं।

दलित युवक की गोली मारकर हत्या

दलित युवक की गोली मारकर हत्या

पीड़ित का नाम विकास कुमार जाटव बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह शर्मनाक घटना 1 जून की है जब ‌विकास पास के शिव मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था। इस पर उसी जगह के कुछ उच्च जाति के लड़कों ने विकास के मंदिर जाने पर आपत्ति जताई और उसे मंदिर ना जाने की चेतावनी देने लगे।

इस पर जाटव उन लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए मंदिर में चला गया। जिस कारण उसकी उन ऊंची जाति के लोगों से हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते उन लोगों ने जाटव के साथ मारपीट शुरू कर दी और जातिवादी गालियां देने लगे।

वहां की स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई लेकिन उन्होंने भी अपना पल्ला झाड़ लिया।

उसी रात पुलिस के जाने के बाद चार युवक- लाला चौहान, फोरम चौहान, जसवीर‌ और भूषण जाटव के घर गए।उन्होंने सोते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, उसके परिवार को भी धमकाया और वहां से भाग गए। इस तरह उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल चारों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में लेकिन यह जाति पर भेदभाव कब तक चलेगा।

जहां एक तरफ सोशल मीडिया में केरल के हाथ के लिए इंसाफ मांगा जा रहा है, उसी बीच इस घटना से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि

‘क्या दलित लोगों की जिंदगी की कोई अहमियत नहीं है’

क्या दलित होने पर मंदिर पर जाने से पाबंदी होनी चाहिए। यह सभी बड़े कष्ट देने वाले सवाल है लेकिन सब के बारे में सोचेगा जरूर और शेयर कीजिएगा इस खबर को।

Written by: Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago