Categories: Faridabad

दो दिन बारिश के बाद फिर फरीदाबाद गर्मी से झुलसा

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से ज़मीन अंगारों की भान्ति भभक रही है। जिसपर चलना आम व्यक्ति के बस की बात नहीं। आपको बता दें लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन बरसात होने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई है। बल्कि उमस और चिलचिलाती धूप से लोग और भी ज्यादा परेशान हो चुके हैं।

जिला फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा है। लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन धूप की सीधी किरणों की वजह से एक बार फिर लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है।

दो दिन बारिश के बाद फिर फरीदाबाद गर्मी से झुलसा

मौसम विभाग पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता क्योंकि यूं तो विभाग का कहना था की वक्त से पहले बरसात आएगी मॉनसून आएगा लेकिन यहां बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही। पुराने समय में जेठ के महीने में ही मूसलाधार बारिश हो जाया करती थी लेकिन अब तो आषाढ़ में भी बारिश होने का नाम नहीं ले रही।

एक तरफ महामारी तो दूसरी तरफ गर्मी दोनों ने मिलकर इस साल लोगों की जमकर दुर्दशा कर दी है। दोपहर के वक्त लोग घर से निकलने पर भी सोच–विचार करते है कहीं गर्मी उनके माथे न चढ़ जाए। ऐसी गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एसी की हवाओं में ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन कभी–कभी गर्मी के आगे ये एसी–कूलर भी इससे हार जाते है ठंडक नहीं पहुंचा पाते।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago