फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने चोरी लूट और अवैध हथियार सहित 10 मुकदमा के आरोपी अमीर उर्फ कतिरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में चोरी लूट अवैध हथियार सहित 10 मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी चाकू के दम पर लोगों को डरा धमका कर वारदात को अंजाम देता था।
क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को अवैध हथियार सहित पटेल चौक से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से अवैध बटन दार चाकू बरामद किया गया जिस आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी फरीदाबाद के एसजीएम नगर का निवासी है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है। अपराध को इसने अपना पेशा बना रखा है।
आरोपी चोरी तथा छीना झपटी की वारदातों में कई बार जेल भी जाकर आ चुका है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी सुरक्षा के लिहाज से अपने पास बटन दार चाकू रखता था ताकि यदि कभी वह लोगों द्वारा पकड़ा जाए तो उन्हें डरा धमका कर वहां से फरार हो सके।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…