फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने बुलेट चोर आरोपी आरिफ उर्फ टन्ना को गुप्त सूत्रों की सहायता से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने अगस्त 2019 में थाना एनआईटी क्षेत्र से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी जिसके लिए आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में चोरी के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।आरोपी फरीदाबाद के बड़खल का निवासी है और नशा करने का आदी है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सहायता से आरोपी को टावर नंबर 3 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट को बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बुलेट चलाने का शौकीन है परंतु खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो इसलिए उसने बुलेट चोरी कर लिया था।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…