Categories: Faridabad

कोरोना से समाज की सुरक्षा के लिए नवनिर्मित “वुमन्स पावर” संस्था ने वितरित किए फेस मास्क

फरीदाबाद जिले में आए दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला रहा। कहीं ना कहीं लोगों में जागरूकता के अभाव के चलते यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में नवनिर्मित “वुमन्स पावर” संस्था की महिला सदस्यों द्वारा लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा की जा रही है।

कोरोना से समाज की सुरक्षा के लिए नवनिर्मित "वुमन्स पावर" संस्था ने वितरित किए फेस मास्क

आज संस्था कि टीम ने सेक्टर 25 के अन्तर्गत आने वाले चंदन नगर में घर पर बने सूती कपड़े के 400 मास्क, केले और बच्चों के लिए बिस्किट वितरित किए। इस वितरण प्रणाली के दौरान टीम ने लोगों को सामाजिक हित के लिए निर्णय से भी रूबरू कराया साथ ही फेस मास्क पहनने के सही तरीके से बाकिफ कराया।

आमजन को सोशल डिस्टेंस बनाना कब और क्यों जरूरी है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस मुहिम को संस्था की महिलाओं द्वारा पिछले एक महीने में बखूबी निभाया जा रहा है।

टीम ने बताया कि उनके द्वारा “मदर्स डे” पर एक ऑनलाइन डांस और कविता कम्पीटिशन रखा गया था, जिसमें उन्हिने सैकड़ों मदर्स को अपने बच्चों के साथ भाग लेने के लिए अभिप्रेरित भी किया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिए थे। इसके अलावा पर्यावरण दिवस पर “वुमन्स पावर” की महिला टीम द्वारा कोविड 19 के चलते घर पर ही 2 पौधे लगाने का संदेश दिया ताकि उनकी देखभाल अच्छे से हो सके।

“वुमन्स पावर” की महिला टीम से चांदनी आजाद अली, सुनीता रानी, रूपा बरनवाल, शकुन तोमर और रेणू शर्मा ने बताया कि उनकी टीम आगे भी ऐसे ही सामाजिक कार्य करती रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago