Categories: FaridabadPolitics

बदले की भावना से कांग्रेसी विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई निंदनीय- हुड्डा

4 जुलाई, चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के आवास पर की गई तोड़फोड़ का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई यह कार्रवाई पूरी तरह निंदनीय है। निगम ने बिना कोई नोटिस दिए विधायक की गैर मौजूदगी में उनके आवास की दीवार तोड़ी है। सरकार को ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

जैसा कि विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया है कि निगम ने सिर्फ और सिर्फ उनकी आवाज दबाने के लिए ऐसा किया है। क्योंकि वह लगातार सरकार और निगम में व्याप्त गड़बड़ी और घोटालों को उजागर करते रहे हैं। वह लगातार जनता की आवाज और उनके मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

बदले की भावना से कांग्रेसी विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई निंदनीय- हुड्डा

हाल ही में उन्होंने नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों द्वारा अंजाम दिए जा रहे अशोभनीय क्रियाकलापों को भी उजागर किया था। इसके बाद बदले की भावना से उनके आवास की दीवार को तोड़ने का काम किया गया। हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सरकार और प्रशासन की खामियों और गड़बड़ियों को उजागर करे।

ऐसे में अगर विपक्ष पर बदले की भावना से कोई कार्रवाई की जाती है तो यह पूर्ण रूप से गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक है। लेकिन ऐसी कार्रवाई से विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जा सकती। विपक्ष बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहेगा और जनता की आवाज उठाता रहेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago