Categories: Faridabad

फरीदाबाद में होती गोवंश की दुर्दशा पर क्या बोलना चाहेंगे आप?

फरीदाबाद : भारत देश और संस्कृति के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन फरीदाबाद में गोवंश की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है फरीदाबाद की सड़कों पर गोवंश कूड़ा कचरा खाते हुए नजर आता है । कहने को तो गौ सुरक्षा और गाय की देखभाल के लिए कई संगठन बने हुए हैं और कई सरकार की मुहिम भी चलती है लेकिन फिर भी गायों की दुर्दशा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।

तस्वीरों में दिख रहा है नज़ारा फरीदाबाद बायपास रोड का है । जहां आप साफ साफ देख सकते है किस प्रकार गौवंश सड़कों पर बिखरा कूड़ा कचरा खाता है और इन्हीं कूड़े कचरे के सेवन की वजह से गोवंश की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है । एक तरफ हम किसी तीज त्योहार पर गोवंश को पूजा करते हैं और वहीं दूसरी तरफ गोवंश को कूड़ा कचरा खाता देख अनदेखा करते हैं।

फरीदाबाद में होती गोवंश की दुर्दशा पर क्या बोलना चाहेंगे आप?

मौजूदा समय में फरीदाबाद के बाईपास रोड पर सैकड़ों की तादाद में गोवंश की दुर्दशा होती नजर आ रही है लेकिन फिर भी गोवंश का बचाव और उनकी देखभाल का दावा करने वाले लोग चुप बैठे हैं।

सड़कों पर घूमते गांव मंच का फायदा उठाते हुए लोग गोवंश तस्करी भी कर देते क्योंकि लावारिस गोवंश की ओर किसी भी व्यक्ति का ध्यान नहीं जाता ऐसे में सवाल उठता है मौजूदा सरकार से जिसका यह दावा है कि उनके कार्यकाल के दौरान गोवंश के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

फरीदाबाद में गौशालाओं की बात की जाए तो गौशाला अधिक संख्या में होने के बावजूद भी सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खाता गोवंश दिख रहा है कहने को तो गोवंश में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है लेकिन * 30 करोड़ देवी देवताओं को केवल मतलब के लिए याद किया जाता है या तो इनसे व्यापार किया जाता है या फिर केवल जब पूजा करनी हो तभी बात किया जाए अब देखना यह है कि क्या गोवंश की होती दुर्दशा पर किसी का ध्यान जाएगा या फिर ऐसे ही केवल दिखावे के लिए गोवंश को भारत पूजा जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago