Categories: Uncategorized

क्या खोरी वासियों को मिलेगा इंसाफ?ज़मीन बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे हुए दर्ज

फरीदाबाद: खोरी गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने 4 मुकदमे ओर दर्ज किए हैं।भोले भाले लोगों को सस्ती जमीन के लालच में फंसाकर भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन को अपना बताकर ओने पौने दामों में बेच दिया।भूमाफियाओं का शिकार होने वाले खोरी वासियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री के बारे में बात की तो वह आनाकानी करने लगे।

भूमाफियाओं ने खोरी गावं मे सरकारी जमीन पर ओने पौने दामों में प्लॉट काटकर बेचे थे जिनकी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती।कल थाना सूरजकुंड में भूमाफियाओं की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने माफिया के खिलाफ शिकायत दी। जिनमे 15 भूमाफियाओं का नाम शामिल है।

क्या खोरी वासियों को मिलेगा इंसाफ?ज़मीन बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे हुए दर्ज

सूरजकुंड में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों में आरोपी डीलर राजू भडाणा, देवेंद्र सिंह भडाणा, देवेंद्र की पत्नी कर्मवती भडाणा, देवेंद्र का बेटा अभिनव भडाणा, देवेंद्र का अकाउंटेंट धर्मेंद्र, रतनपाल, बलराज, गोपाल भढ़ाना, राजदीप, खालिक मुल्ला, बिरजू, तेजवीर, जगत सिंह के तीन बेटे वीरसिंह, वीरपाल और वेदपाल, बेटी कुमारी कोमल तथा पत्नी ज्ञानवती का नाम शामिल है।

डॉ अंशु सिंगला डीसीपी एनआईटी ने बताया कि खोरी गावं मे, धोखाधड़ी से नगर निगम की जमीन पर प्लाट काट कर बेचने के मामले में अबतक 25 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जायेगी।

उन्होने कहा, जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करा रहे। पुलिस ऐसे सभी भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago