Categories: Politics

किसान नेता गुमनाम की अगुवाई में दिल्ली कूच को निकले सैकड़ों किसान, काफिलों का मकसद किया साफ

शनिवार को चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली से हजारों की संख्या किसानों का काफिला किसान नेता गुरनाम सिंह की अगुवाई में दिल्ली कूच करते हुए रवाना हुआ। इस काफिले का अंबाला में जोरदार स्वागत किया गया। जहां पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए गुरनाम सिंह ने बताया कि इन काफिलों का मकसद सरकार को यह दिखाना है कि आंदोलन में जोश अब पहले से भी ज्यादा है।

वहीं जब किसानों नेताओं की आपसी फूट पर सवाल उठा तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरनाम सिंह ने कहा कि हर आंदोलन की कामयाबी का अंतिम पढ़ाव फूट से पार पाना है। जिस आंदोलन ने फूट से पार पा लिया वो सरकार से चाहे कुछ भी मनवा ले। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तानी बताने के बाद पंजाबी समुदाय किसान नेता चढूनी से खासा नाराज दिखाई दे रहा है। लेकिन आज चढूनी ने अपने उसी ब्यान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को समझा नहीं गया। चढूनी ने कहा इतिहास गवाह है कि जिस-जिस ने राजहठ पकड़ा है, उसकी तबाही हुई है और अब भाजपा की तबाही होगी।

किसान नेता गुमनाम की अगुवाई में दिल्ली कूच को निकले सैकड़ों किसान, काफिलों का मकसद किया साफ

भाजपा द्वारा दिए गए ब्यान कि किसान आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया है पर भी चढूनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसने बोला कि किसान आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया है। किसान आज भी अपने मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है। चढूनी ने किसानों को सन्देश देते हुए कहा कि वह सभी इस आंदोलन में भाग ले,क्योंकि ये किसान आंदोलन नहीं जन आंदोलन है। करोड़ों लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए ये आंदोलन है और इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता।

गौरतलब इस बात से सभी परिचित हैं कि कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों किसान लगभग साढ़े 6 महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसान न सर्दी देख रहें है और ना गर्मी। बस बैठकर अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। मगर आलम यह है कि किसी के कान में भी जू तक नही रेंग रही है। परिणाम स्वरूप अब किसानों का आंदोलन आक्रोश में बदलता जा रहा है, और दिन प्रतिदिन किसान नए तरीके से सरकार को चेताने का प्रयास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते दिखाई दे रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago