Indian Railways: हरियाणा से बिहार तक चलाई जाएगी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन अंबाला से बरौनी के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलेगी और इसकी शुरुआत अंबाला से 6 जुलाई यानी कल से की जाएगी।

वापसी में यह ट्रेन बिहार के बरौनी से 8 जुलाई को रवाना होगी। साथ ही ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को महामारी के प्रोटोकॉल्स का पालन करना अनिवार्य होगा।

Indian Railways: हरियाणा से बिहार तक चलाई जाएगी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

पूर्वोत्तर रेलवे प्रवक्ता का कहना है कि 04534 अंबाला–बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 जुलाई 2021 से अगला आदेश आने तक हर मंगलवार और शनिवार को तथा 04533 बरौनी अंबाला द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 जुलाई, 2021 से अगला आदेश आने तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को चलायी जायेगी।

04534 अम्बाला-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 जुलाई से अगले आदेश तक हर मंगलवार एवं शनिवार को अम्बाला कैंट जं. से 22:20 बजे प्रस्थान कर यमुनानगर जगाधरी से 23:01 बजे, सहारनपुर से 23:50 बजे, दूसरे दिन रूड़की 00:24 बजे, लक्सर से 00:46 बजे, नजीबाबाद से 01:26 बजे, मुरादाबाद से 03:40 बजे, बरेली से 05:00 बजे, लखनऊ से 09:35 बजे, निहालगढ़ से 11:08 बजे, मुसाफिर खाना से 11:28 बजे, सुल्तानपुर से 12:20 बजे, वाराणसी से 15:40 बजे, गाजीपुर सिटी से 17:10 बजे, बलिया से 18:15 बजे, छपरा से 20:44 बजे, समस्तीपुर से 21:42 बजे, हाजीपुर से 21:57 बजे, मुजफ्फरपुर से 22:50 बजे तथा समस्तीपुर से 23:57 बजे छूटकर बरौनी 02:15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04533 बरौनी-अम्बाला द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक हर सोमवार एवं बृहस्पतिवार को बरौनी से 05:02 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 06:20 बजे, मुजफ्फरपुर से 07:20 बजे, हाजीपुर से 08:20 बजे, सोनपुर से 08:32 बजे, छपरा से 10:25 बजे, बलिया से 12:02 बजे, गाजीपुर सिटी से 13:15 बजे, वाराणसी से 15:35 बजे, सुल्तानपुर से 18:05, मुसाफिर खाना से 18:31 बजे, निहालगढ़ से 18:50 बजे, लखनऊ से 21:35 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01:12 बजे, मुरादाबाद से 03:03 बजे, नजीबाबाद से 04:23 बजे, लक्सर से 05:08 बजे, रूड़की 05:50 बजे, सहारनपुर से 07:05 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से 07:33 बजे छूटकर अम्बाला 08:30 बजे पहुंचेगी.

इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा जीएसएलआर का 01 तथा जीएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago