Categories: Faridabad

सूचना का अधिकार नियम की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं अधिकारी, समय पर नहीं कर रहे यह काम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन दिनों सूचना का अधिकार नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई हुई है। आरटीआई लगाने वालों को सूचना तो समय पर मिलती नहीं है परेशान अलग होना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला और सामने आया है जहां एक व्यक्ति की 11 आरटीआई बगैर जवाब दिया बंद कर दी गई। अब पीड़ित ने राज्य सूचना आयोग के समक्ष गुहार लगाई है। अधिकारियों को अगले महीने आयोग के समक्ष जवाब पेश करना होगा।

सरपंच कॉलोनी अजरौंदा निवासी अजय सैनी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में एक के बाद एक अलग अलग तारीखों पर 11 आरटीआई लगाई थी। इनमें उन्होंने सेक्टर 20a और 20b में अवैध निर्माण में अजरौंदा गांव का जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजे को लेकर जानकारी मांगी थी।

सूचना का अधिकार नियम की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं अधिकारी, समय पर नहीं कर रहे यह काम

उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई इसलिए उन्होंने प्रथम अपील प्राधिकरण के प्रशासक के पास की। वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। सैनी के अनुसार उन्हें आरटीआई का जवाब देने की बजाय उनका मामला ही बंद कर दिया गया। उन्हें वह पत्र लिखकर दे दिया गया कि इसका जवाब दिया जा चुका है।

सैनी के अनुसार उन्हें जवाब मिला ही नहीं है और आरटीआई बंद कर दी गई है। वह अप्रैल 2021 को इस बाबत एक याचिका राज्य सूचना आयोग के समक्ष लगाई गई है। अब उनकी 11 आरटीआई के इस मामले में सुनवाई के लिए 17, 23 और 26 अगस्त तारीख तय की गई है। सैनी ने बताया कि अधिकारी जानबूझकर जानकारी नहीं दे रहे हैं।

सेवा का अधिकार आयोग ने संपदा अधिकारी जितेंद्र कुमार को नोटिस भेजकर सेवाएं समय पर ना देने का जवाब मांगा है। सरकार द्वारा ऑनलाइन की गई सेवाएं देने में प्राधिकरण काफी पीछे हैं। इसलिए पोर्टल पर ऐसे काफी मामले लंबित दिखाई देते रहते हैं इस पर संज्ञान लेते हुए ही नोटिस भेजा गया है।

गौरतलब है कि जिले के प्रशासनिक विभाग आरटीआई का समय पर जवाब नहीं देते। ज्यादातर आरटीआई का जवाब फर्स्ट अपील के बाद ही दिया जाता है ऐसे में आरटीआई के नियमों का प्रशासनिक विभागों ने मजाक बनाया हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago