कर्ण चौटाला को आईटी सैल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को स्टेट हैड बनाया

चंडीगढ़: एक अहम फैसला लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो से सलाहमश्विरा कर इनेलो पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए कर्ण चौटाला को आईटी सैल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को आईटी सैल का स्टेट हैड बनाया है। गौरव छोक्कर ने पहले भी समय-समय पर पार्टी के सोशल मीडिया को संभालने में अहम् भूमिका निभाई हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।


पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद से इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला समेत इनेलो के सभी वरिष्ठ नेता एक बार फिर से अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इसी कड़ी में इनेलो सुप्रीमो के आदेश के बाद इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा को संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

कर्ण चौटाला को आईटी सैल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को स्टेट हैड बनाया

तीनों पार्टी नेता जिलों मे जाकर जोन प्रभारियों, जिलों के प्रकोष्ठों के संयोजकों और तमाम जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की पूर्व में की गई बैठकों की समीक्षा करेंगे।
नफे सिंह राठी 5 से 8 जुलाई तक सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह और श्याम सिंह राणा 5 से 9 जुलाई तक पंचकूला, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और जींद तथा प्रकाश भारती 8 से 11 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और अम्बाला जिलों में जाएंगे। इस दौरान इनेलो नेता सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को जानेंगे और आगामी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago