Categories: OthersUncategorized

दो साल की बच्ची ने ऐसे बचाई अपनी मां और दुधमुंहे भाई की जान, यह देखकर हर कोई रह गया हैरान

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में बहुत ही अनमोल होता है। मां अपने बच्चे को बचाने के लिए सारी हदें पार जाती है। ऐसी ही एक घटना मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। पर हैरानी की बात तो यह है कि इस बार मां ने नहीं बल्कि दो साल की बच्ची ने अपनी बेहोश मां और अपने छोटे भाई को बचाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसको देख सभी दंग रह गए।

यूपी के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाला नज़ारा देखने को मिला जिसे जानकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही हैरान भी हैं। प्लेटफार्म पर दो साल की बच्ची ने अपनी बेहोश पड़ी मां की जान बचाई।

दो साल की बच्ची ने ऐसे बचाई अपनी मां और दुधमुंहे भाई की जान, यह देखकर हर कोई रह गया हैरान

मां को बेहोश देख बच्ची जोर जोर से रोने लगी। उसने अपनी मां को उठाने की कोशिश भी की होगी लेकिन महिला बेहोश पड़ी रही। तभी कुछ देर बाद बच्ची की नजर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। फिर वह अपने नन्हे कदमों से उस ओर चल दी और महिला कांस्टेबल की उंगली पकड़ ली। यह देख आरपीएफ कर्मी दंग रह गए और उस बच्ची के साथ चल दिए।

बच्ची ने उनको अपनी मां के पास लाकर खड़ा कर दिया। महिला को बेहोश देख आरपीएफ कर्मियों ने जीआरपी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि घटना रविवार सुबह 8:00 बजे की है। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके पास छः महीने का बेटा और दो साल की बेटी थी। वह मासूम बेटा महिला के ऊपर लेटा हुआ था और उसका बैग भी खुला हुआ था। यह देख आरपीएफ कर्मियों के भी होश उड़ गए। महिला कॉन्स्टेबल के जल्दी ही इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वह कौन है, कहां रहती है इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन महिला की अबोध बच्ची की वजह से उसके और दुधमुंहे बच्चे की जान बच पाई है। बच्ची ने बिना कुछ बोले अपनी मां की जान बचाई जिससे समय रहते महिला को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करा पाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago