Categories: Politics

ओम प्रकाश चौटाला ने भरी हुंकार, चुनाव लड़ने पर कह डाली यह बडी बात

इसी बीच ओपी चौटाला ने बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। चुनाव आयोग को इस बारे में निर्णय लेना है और मुझे यकीन है की फैसला मेरे पक्ष में ही आएगा और मेरे चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।

उन्होंने साथ ही साथ अपने विरोधियों को जवाब देते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया कि मैं चुनाव लड़ने में नहीं लड़ाने में ज्यादा विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ताऊ देवीलाल ने जो सपना देखा था उस सपने को साकार किया जाएगा। साथ ही साथ मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मैं लगातार आवाज उठाता रहूंगा।

ओम प्रकाश चौटाला ने भरी हुंकार, चुनाव लड़ने पर कह डाली यह बडी बात

ओपी चौटाला ने आगे कहा कि मै राजनीति में निष्क्रिय नहीं हुआ था। मैं राजनीति में हमेशा से ही सक्रिय रहा था। अब स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा। ओपी चौटाला ने कहा कि आज समूचे राष्ट्र के लोग मौजूदा कुशासन से दुखी हैं। किसान संघर्ष के माध्यम से 36 बिरादरी के लोग सरकार के खिलाफ हैं।

और सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। ओपी चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की विरासत केवल परिवार तक नहीं बल्कि पूरे भारत में है। किसान आंदोलन के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी के स्टैंड पर भी ओम प्रकाश चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कौन कहां खड़ा है ये तो वक्त बताएगा, लेकिन मौजूदा वक्त में सभी वर्ग इस सरकार के कुशासन से परेशान हैं और खिलाफ हैं।

अब देखना यह होगा कि ओपी चौटाला को चुनाव आयोग क्लीन चिट देता है या नहीं, मतलब उन्हें चुनाव लड़ने योग्य समझता है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। परंतु ओम प्रकाश चौटाला ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विरोधियों का डटकर मुकाबला करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago