Categories: Politics

फरीदाबाद में माहौल बनाएगा इनेलो, चौटाला करेंगे दौरा, तीन नेताओ को सौपी जिम्मेदारी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला जल्‍द ही फील्ड में उतरेंगे। जेबीटी भर्ती मामले में रिहा हुए ओम प्रकाश चौटाला के आने से राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। चौटाला गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित हरियाणा के सभी जिलों का दौरा करेंगे। चौटाला के मैदान में उतरने से पहले पार्टी के प्रमुख नेता हर जिले में माहौल बनाने के लिए जुटेंगे।

सभी पार्टी के कार्यकर्ता और सभी नेता तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं को इसकी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा को जिला स्तरीय बैठकें करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

फरीदाबाद में माहौल बनाएगा इनेलो, चौटाला करेंगे दौरा, तीन नेताओ को सौपी जिम्मेदारी

इनेलो पार्टी के टूटने से कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था और अन्य पार्टियों में जाकर शामिल हो गए थे। ऐसे ही युवाओं को अब ओम प्रकाश चौटाला जोड़ने का काम करेंगे। इन बैठकों के बाद इनेलो प्रमुख कार्यकर्ताओं में जोश का नए सिरे से संचार करने के लिए फील्ड में उतरेंगे। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके अभय चौटाला 30 जून तक पूरे प्रदेश का एक बार दौरा कर चुके हैं।

जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में जेल से बाहर आने के बाद अब ओमप्रकाश चौटाला न केवल किसान जत्थेबंदियों के आंदोलन में उनका समर्थन करने जाएंगे, बल्कि हर जिले में बैठकें भी करेंगे। चौटाला की बाजू में फिलहाल प्लास्टर बंधा है। डाक्टरों ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल चौटाला अपने गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।


11 जुलाई तक फिर चलेगा बैठकों का दौर, इसके बाद निकलेंगे ओमप्रकाश चौटाला

नफे सिंह राठी आठ जुलाई तक सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह में बैठकें करेंगे। इसके साथ ही श्याम सिंह राणा नौ जुलाई तक पंचकूला, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और जींद में बैठकें कर ओमप्रकाश चौटाला के दौरे के लिए माहौल तैयार करेंगे। इसके अलावा प्रकाश भारती आठ से 11 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और अंबाला जिलों में बैठकें करने जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago