जोमैटो के आईपीओ को मिली मंजूरी, ऑफर फोर सेल में कंपनी बेचेगी इतने करोड़ के शेयर

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो पब्लिक इश्यू लाने के लिए 8,250 करोड़ रुपए का आईपीओ साइज डिसाइड किया है। जानकारी के अनुसार मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने आईपीओ को मंजूरी भी दे दी है और यह अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग जुलाई तक हो सकती है।

जोमैटो की ओर से अप्रैल में सेबी में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि इश्यू के जरिए कंपनी 8,250 करोड़ रुपए तक जुटाएगी। इसमें 7,500 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए और शेष 750 करोड़ रुपए ऑफर फोर सेल के जरिए जुटाये जायेंगे।

जोमैटो के आईपीओ को मिली मंजूरी, ऑफर फोर सेल में कंपनी बेचेगी इतने करोड़ के शेयर

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कोरा मैनेजमेंट, उबर, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, फिडेलिटी, सिकोया कैपिटल और इन्फोएज का जोमैटो में निवेश है। ऑफर फोर सेल में निवेशक अपना हिस्सा बेचकर निकलते हैं। जोमैटो ने कुछ समय पहले ही स्वयं को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी घोषित किया था। कंपनी उम्मीद कर रही है कि शहरों की लगातार बढ़ती आबादी और तकनीकी से कंपनी की तरक्की जारी रहेगी।

इन्फोएज द्वारा पहले ही एक ऐलान किया गया था जिसमे उसने जोमैटो इश्यू के लिए 750 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने की बात कही थी। इश्यू का साइज बड़ा इसलिए है क्योंकि जो पुराने निवेशक थे वे बेहतर कीमत मिलने पर शेयर बेचकर निकलेंगे। ऑफर में हर शेयर की फेस वैल्यू ₹1 रखी गई है। 4 जुलाई को जोमैटो ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने ऑफर फोर सेल का साइज घटा दिया गया है। इन्फोएज अब ऑफर फोर सेल के जरिए 375 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

अब जोमैटो के साथ साथ पेटीएम भी पब्लिक ऑफरिंग के लिए लगातार कोशिश कर रही है। आईपीओ के लिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड अगले सप्ताह सेबी में कॉन्ट्रैक्ट जमा करवा सकती है। कंपनी करीब 17–18 करोड़ रुपए इस आईपीओ से जुटाने की तैयारी में है। इसकी कीमत लगभग 1.85 लाख करोड़ रुपए मानी जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago