Categories: Faridabad

खोरी वासियों के समर्थन में आगे आ रहे हैं जेएनयू के स्टूडेंट, जानिए इसके पीछे की वजह

अरावली क्षेत्र की खोरी बस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार होने वाली कार्रावाई को स्थगित कर दिया गया है वही आज यानी बुधवार को श्रमिक संगठनों ने दोपहर को पुरानी पूरी बस्ती के अंबेडकर पार्क के पास बाहर गली में प्रदर्शन किया और मांग की कि जो जहां बसा है उसे वहीं रहने दिया जाए। यह वही पार्क वाली गली है, जहां 30 जून को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।


प्रदर्शन में वक्ता के रूप में बिगुल मजदूर दस्ता की शिवानी कौल तथा जेएनयू की छात्रा लता मौजूद रहे। जेएनयू की छात्रा लता ने लोगों को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार यहां के लोगों को पुनर्वास नहीं देती तब तक हम खोरी वासियों के साथ हैं।

खोरी वासियों के समर्थन में आगे आ रहे हैं जेएनयू के स्टूडेंट, जानिए इसके पीछे की वजह

आपको बता दें कि बीते 30 जून को भी खोरी वासियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जेएनयू के विद्यार्थी सामने आए थे तथा लोगों को संबोधित किया था। 30 जून को हुए पथराव में जेएनयू के कुछ विद्यार्थी जख्मी भी हुए वही आज भी जेएनयू के स्टूडेंट्स ने लोगों को संबोधित किया।


गौरतलब है कि नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। निगम की टीमें, पुलिस अधिकारी और नौ अर्थमूवर मंगलवार शाम को कार्रवाई के लिए खोरी क्षेत्र पहुंच गई थी, मगर बुधवार सुबह कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई की तैयारी के चलते लोग मंगलवार रात को नीदं भी नहीं ले पाए थे।

आज की स्थिति
आज महापंचायत में काफी गहमागहमी देखने को मिली। पार्क में प्रवेश करने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। बाद में किसी ने पत्थरबाजी कर दी थी।

बुधवार को स्थानीय निवासियों के साथ बिगुल मजदूर दस्ता के नेताओं ने अंबेडकर पार्क के बाहर नारेबाजी की। इस दस्ते से जुड़े सार्थक, राहुल और लता ने स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। पुरानी बस्ती के बाहर पुलिस की निगरानी थी और पुलिस की ओर से पार्क पर ताला लगा हुआ था।


नई खोरी बस्ती से उठाएंगे सीएंडडी वेस्ट
नगर निगम ने नई खोरी बस्ती में पिछले वर्ष 14 सितंबर और इस वर्ष दो अप्रैल काे अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई की थी। टूटे हुए मकानों का सीएंडडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन)अभी तक वहीं फैला है।

नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों को समझाया है कि वे खुद सीएंडडी वेस्ट हटवा लें। निगमायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि सीएंडडी वेस्ट अगर किसी निवासी को जरूरत हो, तो वह वहां से ले जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago