Categories: Faridabad

महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, विज ने ली अधिकारियों की बैठक दिए यह आदेश

महामारी की दूसरी लहर में जिस तरह के हालात देखने को मिले उस तरह के हालात संभावित तीसरी लहर में ना देखने को मिले इसको लेकर हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन अपनी तरफ से भरसक प्रयास कर रही है।

हरियाणा में महामारी की स्थिति को लेकर प्रदेश गृह मंत्री अनिल विज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ तीसरे लहर के बचाव‌ प्रबंधों के बारे में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महामारी की तीसरी संभावना के मद्देनजर आमजन को बचाने के लिए सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, विज ने ली अधिकारियों की बैठक दिए यह आदेश

उन्होंने कहा कि 50 बेड के अस्पतालों में सरकार द्वारा जारी हिदायत ओं के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट लगवाना सुनिश्चित करना है। सरकार के नियमानुसार जिले में 50 बेड से अधिक अस्पताल है वहां पर अस्पताल संचालक से कहकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट लगवाना सुनिश्चित हो और वैक्सीनेशन के लिए सामाजिक धार्मिक राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों का सहयोग जरूर ले।

वैक्सीनेशन के लिए जनभागीदारी बनाने का प्रयास करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक राजीव अरोड़ा, हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव डीएस ढेसी, एसीएस संजीव कौशल सहित बैठक से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप सिंह पुनिया, महामारी के जिला नोडल अधिकारी डॉ राम भगत, जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गुरबख्श सिंह सहित बैठक से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में तीसरी लहर को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं। बी के सिविल अस्पताल में 102 बेड का अस्थाई अस्पताल बनवाया जा रहा है वहीं शहर में 50 बेड से अधिक वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगवाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago