Categories: Faridabad

शहर के इस कॉलोनी से सामने आया अवैध रजिस्ट्री का घपला, प्रशासन ने नोटिस किया चस्पा

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में फ्लोर को लेकर होने वाले गले में अब जल्द ही कार्यवाही होने वाली है। जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने इस विषय में 40 से अधिक नोटिस भेजे गए हैं।

नोटिस अवैध फ्लैटों के बाहर चस्पा भी कर दिए गए हैं। इसे लेकर कॉलोनी में हलचल है। कॉलोनी में ऐसे करीब 70 फ़ीसदी निर्माण है इसे सैकड़ों परिवार परेशान हो रहे हैं।


ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि अवैध फ्लैट बिल्डरों ने बनाए हैं और उनकी रजिस्ट्री तहसीलदारों ने की है लेकिन नुकसान आम जन को झेलना पड़ रहा है। जब फ्लैट अवैध है तो रजिस्ट्री कैसे कर दी गई।

शहर के इस कॉलोनी से सामने आया अवैध रजिस्ट्री का घपला, प्रशासन ने नोटिस किया चस्पा

इस मामले की जांच बड़े स्तर पर होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आमजन ने लाखों रुपए खर्च कर फ्लैट खरीदे हैं।

यदि कार्यवाही हुई तो हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। जब वहां निर्माण हो रहे थे तब अधिकारी कहां सोए हुए थे। अब वहां लोग रहने लगे हैं तो कार्यवाही की याद आई है। उनकी मांग है कि इन निर्माणों को नियमित किया जाए। इसके एवज में लोग जुर्माना देने को भी तैयार है।

आपको बता दें कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक ही फ्लोर पर दो वे तीन यूनिट बनी हुई है और सभी की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। पूरी कॉलोनी में ऐसे करीब 70 फ़ीसदी मामले हैं।

गौरतलब है कि फरीदाबाद में इन दिनों नगर निगम अतिक्रमण हटाने का काम कर रहा है। इस एवज में शहर के अलग-अलग हिस्सों में तोड़फोड़ की कार्यवाही की जा रही है।

तोड़फोड़ की कार्यवाही अधिकांशतः अवैध कॉलोनियों में की जा रही है। अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोग इस बाबत विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कॉलोनी बसाई जा रही थी तब प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं होता वही अब प्रशासन हमारा घर छोड़कर हमें बेघर कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago